आज की ताजा खबर केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली

दिल्ली में शराब बिक्री: आज से कितने बदल गए नियम, कहां से खरीद पाएंगे?

दिल्ली में आज से शराब बिक्री को लेकर नियम बदलने वाले हैं. अब शराब सिर्फ सरकारी दुकानों पर ही मिलेगी. दरअसल, फिर से पुरानी शराब नीति ही लागू हो गई है. तो जानते हैं शराब बिक्री कैसे प्रभावित होगी.

दिल्ली में शराब की बिक्री काफी चर्चा में है. एक तो शराब नीति को लेकर आप सरकार पर कई आरोप लग रहे हैं, सीबीआई जैसी जांच एजेंसी इसकी जांच कर रही है. वहीं, ग्राहकों तक भी शराब नीति का असर देखने को मिल रहा है, क्योंकि इतने दिन तो ग्राहकों को डिस्काउंट पर शराब मिल रही थी, लेकिन अब यह व्यवस्था खत्म हो गई है. जी हां, आज से यानी 1 सितंबर से फिर से शराब की पुरानी नीति लागू हो गई है. पुरानी नीति लागू होने के बाद लोगों के मन में सवाल है कि आखिर इस नीति के आने से अब क्या बदल जाएगा.ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज से दिल्ली में शराब बिक्री को लेकर क्या बदलाव होने जा रहे हैं. अगर आप भी ग्राहक हैं तो आपके लिए जानना जरूरी है कि शराब खरीदने के नियमों में क्या बदलाव होने वाला है और किस तरह से शराब की दुकानों के नियमों में बदलाव होने वाला है…

अब कौन बेचेगा शराब?

सबसे पहले तो आपको बताते हैं कि दिल्ली में आज से व्यवस्था बदल रही है तो अब दिल्ली में शराब की ब्रिकी किस हिसाब से होगी. बता दें कि अब दिल्ली में अब सिर्फ सरकारी दुकानों पर ही शराब मिलेंगी और प्राइवेट वेंडर्स को शराब बेचने की अनुमति नहीं होगी. अगर सिर्फ सरकारी दुकानों पर ही शराब मिलेगी तो इसका मतलब ये नहीं है कि ग्राहकों को शराब मिलने में मुश्किल होगी. बता दें कि 1 सितंबर से 500 दुकानों पर शराब मिलेगी और बताया जा रहा है कि साल के आखिरी तक इनकी संख्या 700 हो जाएगी.

सरकारी दुकानें चार निगमों की ओर से संचालित की जाएगी. इन निगमों में दिल्ली राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम , दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम, दिल्ली उपभोक्ता सहकारी थोक स्टोर और दिल्ली राज्य नागरिक आपूर्ति निगम आदि शामिल हैं.

कैसी होगी शराब की दुकानें?

सिर्फ सरकार शराब की दुकानें होने की वजह लोगों के मन में सवाल है कि क्या उन्हें शराब से समझौता करना पड़ेगा. ऐसे में आपको बता दें कि इसके लिए ग्राहकों को कोई समझौता नहीं करना होगा. दरअसल, सरकार की ओर से दो तरह की दुकानें खोली जाएंगी, जिनमें प्रीमियम दुकान और बजट शॉप आदि शामिल है. माना जा रहा है कि इन दुकानों पर 1000 से अधिक ब्रांड की शराब मिल सकेंगे. प्रीमियम दुकानों पर महंगे ब्रांड्स की शराब भी मिलेगी, जबकि बजट शॉप्स पर सामान्य ब्रांड की शराब मिलेगी.

कीमतों में होगा बदलाव?

अगर कीमतों की बात करें तो इसमें कोई बदलाव नहीं होगा. लेकिन, पिछले कुछ वक्त से जो दिल्ली में शराब की दुकान पर डिस्काउंट मिल रहा था, वो अब ग्राहकों को नहीं मिल पाएगा. यानी अब लोगों को बिना डिस्काउंट के ही शराब खरीदनी होगी. बताया जा रहा है कि कीमतें ना बढ़ाने के भी आदेश दिए गए हैं.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.