अपराध तमिलनाडू राज्य

तमिलनाडु में 15 लोगों ने घर में घुसकर किया महिला का अपहरण,कैमरे में कैद हुई हिंसा

पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए महिला को रात में ही सुरक्षित छुड़ा लिया.

तमिलनाडु में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां के मयिलादुथुराई में एक महिला को उसके घर में घुसकर 15 लोगों ने किडनैप कर लिया. यह घटना मंगलवार रात को हुई है. इसके बाद पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए महिला को रात में ही सुरक्षित छुड़ा लिया. जानकारी सामने आई है कि एक मनचले ने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है.

वीडियो में दिख रहा है कि 15 लोग महिला के घर में बाहर लगे मेन गेट को पहले तोड़ते हैं और फिर घर में दाखिल हो जाते हैं. इसके बाद वे महिला का अपहरण कर लेते हैं. पुलिस ने घटना की जानकारी होने पर तुरंत एक्शन लिया. इस दौरान पुलिस ने महिला का पता लगाकर उसे इन लोगों के चंगुल से छुड़ाया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने महिला को नेशनल हाइवे पर एक कार से बरामद किया.

महिला कर चुकी है आरोपी की शिकायत

पुलिस ने बताया है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि 15 लोगों में एक से एक आरोपी विग्नेशवरन महिला को जानता था और वह उसपर नजर रखता था. महिला का जब इस बात का शक हुआ तो उसने उसके खिलाफ मयिलादुथुराई पुलिस के पास शिकायत की थी. उस दौरान पुलिस ने उसे सख्त चेतावनी देते हुए छोड़ दिया था. उससे लिखित में बयान भी लिया गया था.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.