आजादी के अमृत महोत्सव पर जब पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया के प्रोफाइल पिक्चर पर तिरंगा लगाया तो कांग्रेस ने इस अभियान के जवाब में अब एक नए अभियान की शुरूआत कर दी है.

5 अगस्त को देश की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को तिरंगे से बदल दिया है। 13 से 15 अगस्त के बीच माना जा रहा है कि 20 करोड़ से अधिक घरों में तिरंगा लहराता दिखाई देगा। कांग्रेस के भी कई नेताओं ने तिरंगे की तस्वीर को शेयर किया है। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने तिरंगे को शेयर करते हुए संघ पर तंज कसा है।
जयराम रमेश ने संघ पर हमला बोलते हुए कहा, वर्ष 1929 के लाहौर अधिवेशन में रावी नदी के तट पर झंडा फहराते हुए पंडित नेहरू ने कहा था एक बार फिर आपको याद रखना है कि अब यह झंडा फहरा दिया गया है. जब तक एक भी हिंदुस्तानी मर्द, औरत, बच्चा जिंदा है, यह तिरंगा झुकना नहीं चाहिए. देशवासियों ने ऐसा ही किया. हम हाथ में तिरंगा लिए अपने नेता नेहरू की डीपी लगा रहे हैं. लेकिन लगता है प्रधानमंत्री का संदेश उनके परिवार तक ही नहीं पहुंचा. जिन्होंने 52 सालों तक नागपुर में अपने हेड क्वार्टर में झंडा नहीं फहराया, वे क्या प्रधानमंत्री की बात मानेंगे ?.
कांग्रेस के नेता संघ प्रमुख मोहन भागवत और आरएसएस के ट्विटर प्रोफाइल को शेयर कर रहे हैं। इन दोनों ही प्रोफाइल में तिरंगे को नहीं लगाया गया है, जिसको लेकर कांग्रेस के नेता संघ पर तंज कस रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश, ने भी अपनी डिस्प्ले पिक्चर को बदला है, लेकिन इन लोगों ने सिर्फ तिरंगे की तस्वीर को नहीं लगाया है, इन लोगों ने पंडित नेहरू की तस्वीर को लगाया है, जिसमे वो हाथ में तिरंगा लिए हुए हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए जयराम रमेश ने लिखा ये झंडा खादी में हैं। जयराम रमेश ने तस्वीर को बदलते हुए संघ पर तंज कसा है। जयराम रमेश ने ट्वीट करके लिखा, हम हाथ में तिरंगा लिए अपने नेता नेहरू की DP लगा रहे हैं। लेकिन लगता है प्रधानमंत्री का संदेश उनके परिवार तक ही नहीं पहुंचा। जिन्होंने 52 सालों तक नागपुर में अपने हेड क्वार्टर में झंडा नहीं फहराया, वे क्या प्रधानमंत्री की बात मानेंगे? वर्ष 1929 के लाहौर अधिवेशन में रावी नदी के तट पर झंडा फहराते हुए पंडित नेहरू ने कहा था “एक बार फिर आपको याद रखना है कि अब यह झंडा फहरा दिया गया है। जब तक एक भी हिंदुस्तानी मर्द, औरत, बच्चा जिंदा है, यह तिरंगा झुकना नहीं चाहिए।” देशवासियों ने ऐसा ही किया।