कनिका कपूर इस बार वह अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. इन दिनों उनकी शादी की खबरें जोरों पर हैं. कहा जा रहा है कि कनिका जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम एनआरआई-बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे लेने वाली हैं.

बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर कनिका कपूर हमेशा ही किसी न किसी कारण सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं. हालांकि इस बार वह अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. इन दिनों उनकी शादी की खबरें जोरों पर हैं. कहा जा रहा है कि कनिका जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम एनआरआई-बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे लेने वाली हैं.
शादी के बंधन में बंधने वाली हैं कनिका!
इस खबर के सामने आते ही फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, सिंगर एनआरआई-बिजनेसमैन गौतम के साथ इस साल मई के महीने में शादी करने वाली हैं. अब कनिका और गौतम हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे. बता दें कि ये उनकी दूसरी शादी होगी. हालांकि कनिका इस शादी के लिए बिल्कुल तैयार हैं.
कनिका पिछले 1 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शादी लंदन में होगी। अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है कि कनिका और गौतम कहां और कैसे मिले। वैसे ऐसे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों कनिका के किसी म्यूजिक टूर में ही मिले होंगे। जब कनिका कपूर से बात की तो उन्होंने इस खबर पर ना तो हां कहा और ना ही मना किया। उन्होंने हाथ जोड़ने वाली और स्माइल इमोजी भेजी। इसके अलावा कनिका ने कुछ जवाब नहीं दिया। कनिका से जब शादी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, माफ कीजिए, कोई कमेंट नहीं।
आपको बता दें कि 1997 में कनिका जब 18 साल की थीं तब एनआरआई बिजनेसमैन राज चंडोक से उनकी शादी हुई थीं और इनके तीन बच्चे भी हुए। लेकिन ये रिश्ता कुछ सालों बाद टूट गया। उन्होंने अपने पति से साल 2012 में तलाक ले लिया। कनिका के दो बेटियां और एक बेटा है जिनका नाम अयाना, समारा और बेटा युवराज है। अक्सर कनिका तीनों बच्चों के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। 2012 में तालाक होने के बाद वह दोबारा इंडिया लौटी और अपने सिंगिंग करियर के लिए जी जान लगा दी और उन्होंने जुगनी दी सॉन्ग गाया। जिसके बाद उन्हें खूब फेम मिला और इसके बाद से उन्हें कई ऑफर मिलने लगे। आईफा में अपनी सफलता के बाद कनिका कपूर को 2017 में बेस्ट सिंगर के अवार्ड से नवाजा गया था। फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में उनके सॉन्ग ‘डा डा दस्से’ के लिए उन्हें ये अवार्ड दिया गया था।