मंगलवार को संकटमोचन हनुमान जी की पूजा की जाती है और मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी संकट दूर होते हैं.

हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक वार अलग-अलग भगवानों को समर्पित है और दिन विशेष के अनुसार देवी-देवताओं की पूजा-अराधना की जाती है. आज यानि मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है. इनसदिन हनुमान जी की पूजा का विधान है और कहा जाता है कि हनुमान जी पूजा से प्रसन्न होकर अपने भक्तों के सभी संकट दूर करते हैं. साथ ही इस दिन को मंगलदेव का दिन भी माना जाता है. वहीं मंगलवार की प्रकृति को उग्र माना जाता है और कहा जाता है कि यदि आपकी कुंडली में मंगल शुभ स्थान पर बैठा है तो जीवन में सबकुछ मंगल ही होगा. यदि आपके जीवन में कुछ परेशानियां आ रही हैं तो मंगलवार का उपवास करना चाहिए. इस दिन मंगलदेव और हनुमान जी की पूजा करना मंगलकारी होता है. लेकिन कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें मंगलवार के दिन नहीं करना चाहिए
तमाम संकटों को दूर कर सकते हैं ये उपाय
1-यदि किसी परेशानी को झेलकर आप त्रस्त हो चुके हैं और उससे हर हाल में छुटकारा पाना चाहते हैं तो हर मंगलवार को हनुमान मंदिर में नारियल, सिंदूर, चमेली का तेल, केवड़े का इत्र, गुलाब की माला और गुड़ चना अर्पित करें. इसके बाद हनुमान चालीसा और श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें और प्रभु से अपनी समस्या के अंत की विनती करें.
2- अगर आपने किसी से ऋण लिया है, तो उसे चुकाने के लिए भी मंगलवार का दिन सबसे उपर्युक्त है. माना जाता है कि अगर इस दिन उधार चुकाया जाए, तो भविष्य में कभी आपको उधार लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
3- अगर परिवार में सुख समृद्धि चाहते हैं तो मंगलवार के दिन व्रत रखें और अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीबों को भोजन कराएं. कम से कम किसी एक गरीब को तो हर मंगलवार को भोजन करा ही सकते हैं. व्रत में नमक का सेवन न करें. ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा से धन और अन्न की कमी नहीं होती.
4- अगर आप शत्रुओं से घिरे हुए हैं, तो शत्रु नाश के लिए 21 दिन तक एक निश्चित स्थान पर बैठकर बजरंग बाण का पाठ करें. इससे कुछ ही समय में आपको शत्रुओं से मुक्ति मिल जाएगी.
5- अगर कोई व्यक्ति बहुत बीमार रहता है, तो हर मंगलवार को एक पात्र में जल भरकर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने रखें और हनुमान बाहुक का पाठ करें. उसके बाद इस जल को पी जाएं. ऐसा 21 या 26 मंगलवार तक करें. इससे काफी आराम महसूस होगा.
6- मंगलवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर एक वट वृक्ष के पत्ते पर लाल रंग के पेन से अपनी इच्छा लिखें. इसके बाद ये हनुमान जी के चरणों में अर्पित करे दें और हनुमान चालीसा और श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें. इसके बाद हनुमान जी से इच्छा को पूर्ण करने की प्रार्थना करें. सच्चे मन से ये उपाय करने से आपकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है