आज अमेरिका पहुंचेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण,आईएमएफ-विश्व बैंक की बैठक में लेंगी हिस्सा
निर्मला सीतारमण आईएमएफ-विश्व बैंक की बैठक में भाग लेने के लिए मंगलवार को अमेरिका पहुंचेंगी. निर्मला सीतारमण 11-16 अक्टूबर तक अमेरिका की अपनी छह दिन की यात्रा के दौरान अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन और विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मलपास से अलग-अलग भेंट भी करेंगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) […]