फूड पॉइजनिंग को ठीक करने के लिए आप कुछ घरेलू उपचार भी आजमा सकते हैं. फूड पॉइजनिंग से बचने के घरेलू उपाय कारगर हो सकते हैं. गर्मी में खाना बहुत जल्दी खराब हो जाता है. तो इन फूड्स के सेवन से फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो जाती है.

गर्मियों में अक्सर कई लोगों को फूड प्वाइजनिंग की समस्या का सामना करना पड़ता है. ऐसे में जरूरी है कि आप खान-पान का ध्यान रखें. फूड पॉइजनिंग को ठीक करने के लिए आप कुछ घरेलू उपचार भी आजमा सकते हैं. फूड पॉइजनिंग से बचने के घरेलू उपाय कारगर हो सकते हैं. गर्मी में खाना बहुत जल्दी खराब हो जाता है. तो इन फूड्स के सेवन से फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो जाती है. फूड पॉइजनिंग का मुख्य कारण अस्वास्थ्यकर भोजन है. भोजन में हानिकारक बैक्टीरिया, कवक और वायरस आदि पनपते हैं. जब हम इन फूड्स का सेवन करते हैं, तो ये हमारे शरीर में चले जाते हैं. इसके कारण हमें उल्टी का सामना करना पड़ता है, जी मिचलाना, पेट में तेज दर्द और दस्त आदि हो सकते हैं. इस दौरान काफी थकान और सुस्ती महसूस होती है. ऐसे में जरूरी है कि हम खाने-पीने की चीजों का ध्यान रखें. यहां इससे लड़ने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं.
बासी खाना खाने से बचें
कुछ लोगों को सर्दियों में रात का खाना सुबह गर्म करके खाने की आदत पड़ जाती है. लेकिन गर्मी में आपकी ये आदत आपकी सेहत पर काफी भारी पड़ सकती है. गर्मी में खाना बहुत जल्दी खराब हो जाता है. इसलिए पके हुए खाने को बार-बार गर्म करके खाने के बचें. साथ ही ताजा खाना ही खाने की कोशिश करें.
चीजों की एक्सपायरी डेट करें चेक
फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए कोई भी खाने की चीज खरीदने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट जरूर जांच लें. साथ ही कोई भी चीज खराब हो जाने पर उसे पालतू जानवरों को भूलकर भी न खिलाएं.
फ्रिज का करें भरपूर इस्तेमाल
गर्मी में भोजन या खराब होने वाली किसी भी चीज को बाहर रखने से बचें. फल, सब्जी, गूथा आटा, दूध, दही और बचे हुए खाने को फ्रिज में ही रखें. इससे खाद्य पदार्थों की ताजगी लम्बे समय तक बरकरार रहेगी और आप फूड पॉइजनिंग से बच सकेंगे.
बंद डब्बों में रखें ये चीजें
गर्मी में नमकीन, बिस्किट, मसाले, और अन्य चीजों को पैकेट में खुला न छोड़ें. इससे इनमें बैक्टीरिय पड़ने का खतरा रहता है. अगर हो सके तो इन सभी चीजों को एयर टाइट डब्बे में बंद करके रखें. जिससे आपके स्नैक्स काफी समय तक सुरक्षित रहेंगे.