ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने प्रशंसकों को कई तस्वीरें दीं, जिसमें वह एक जीवंत नीयन पीले कुर्ता सलवार सेट में कपड़े पहनकर सनी लॉस एंजिल्स में देसी गर्ल वाइब्स का अनुभव कर सकती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी के बाद विदेश में शिफ्ट हो लेकिन अपने देसी अंदाज को नहीं भूली हैं। पीसी विदेश में रहते हुए भी वह अक्सर अपने देसी अंदाज से फैंस का दिन बना दिया करती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमे वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। फोटो में लेमन येलो एंड ह्वाइट कलर के सूट सलवार में दिख रही है। उनकी आंखों पर लगा ब्लू गॉगल उनकी खूबसूरती को और भी उम्दा बना दिया है। प्रियंका ने अपने लुक को खुले बाल, कानों में बड़ी-बड़ी बालियां पहने और पैरों में नार्मल फुटवियर पहनकर अपने लुक को पूरा किया है. फोटो में प्रियंका बेहद खुश दिखाई दे रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा अपनी इन तस्वीरो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ”जब सूरज अभी-अभी निकला हो”. फोटो के बैकग्राउंड में नीला आसमान और नीला पानी देखकर आपका दिन बन जाएगा। फैंस फोटो में कमेंट कर उन्हें अप्सरा, सुंदर और कातिल बता रहे हैं। एक फैन ने लिखा है- आपका दुपट्टा, हवा में लहरा रहा है। इसके इतर एक ने लिखा- तेरा पीला दुपट्टा मल-मल का।
बता दें 3 महीने पहले प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी से मां बनी हैं। वो फिलहाल मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं, लेकिन इस बीच वो अपने जीवनसाथी के साथ वक्त बिताना नहीं भूलती। हाल ही में उन्होंने उनके पति निक जोनस के संग लॉस एंजिल्स में बेसबॉल खेलते हुए देखा गया था। प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप स्टार निक जोनस ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। शादी के करीब तीन साल बाद ये कपल माता-पिता बनें है। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका के पास कई प्रोजेक्ट उनकी पाइपलाइन में है।
जैसे- एंडिंग थिंग्स, टेक्स्ट फॉर यू, और वेब सीरीज सिटाडेल. वह एंथनी चेन के निर्देशन में बनने वाली अपकमिंग फिल्म में एक्टर सिएना मिलर के साथ भी देखी जाएंगी। यह शिल्पी सोमाया गौड़ा के उपन्यास सीक्रेट डॉटर पर आधारित है। प्रियंका के पास फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ भी है, जिसमें कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ लीड रोल में देखी जाएंगी. आखिरी बार प्रियंका को कीनू रीव्स की ‘ द मैट्रिक्स रिसेरेक्शन्स’ में देखा गया था। उन्होंने फिल्म में सती की भूमिका निभाई थी।