टीवी बॉलीवुड मनोरंजन

सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ श्री हरिमंदिर साहिब में पूजा की!

इंडियन आइडल की जज नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत सिंह और उनके परिवार के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचीं।

नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर हैं जिनके गाने आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। नेहा कक्कड़ की आवाज का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है और वो नेहा कक्कड़ के गाने को बार-बार सुनते हैं। वहीं वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं और वो पति रोहनप्रीत सिंह और परिवार संग गोल्डन टेंपल पहुंची हैं।

नेहा कक्कड़ ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि वो ग्रीन सूट में नजर आ रही हैं और वो पति रोहनप्रीत सिंह फोटो क्लिक करवा रही हैं। इस कपल के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रही है जो लोगों का दिल चुरा रही हैं। इसी के साथ कई फोटोज में उनका परिवार भी नजर आ रहा है और वो अपने परिवार संग गुरुदवारे पहुंच आशीर्वाद ले रही हैं।

नेहा कक्कड़ ने फोटोज को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है।’आखिरकार हमएक साथ दरबार साहब गए। बाबा जी तक इतनी आसानी से पहुंचने में हमारी मदद करने वाले भक्तों, सारी संगत सुरक्षा करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद।’ इसी के साथ आगे लिखा कि, ‘मैं बाबा जी को करीब से देखकर और मेरे पास में रोहू को पाकर और बाबा जी को धन्यवाद देते हुए सुनकर भावुक हो गई।’

आपको बता दें, नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रित सिंह से 24 अक्टूबर 2020 में शादी रचाई।

Avatar

Harshita Ahuja

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.