बारिश की वजह से टॉस निर्धारित समय से 2.30 घंटे की देरी से हुआ. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहला वनडे खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 9 रन से हार गया। हेनरिक क्लासेन (74) और डेविड मिलर (75) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत दक्षिण अफ्रीकी टीम ने बारिश से प्रभावित इस मैच में भारत के सामने 250 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। टीम इंडिया ने संजू सैमसन की नाबाद 86 रन की पारी खेली। पारी की बदौलत 240 रन बनाए। मैच के बाद कप्तान शिखर धवन ने इस हार के लिए गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण को जिम्मेदार ठहराया. साथ ही उन्होंने कहा कि इस हार से सीख लेकर अब टीम और बेहतर करना चाहेगी.
मैच के बाद शिखर ने कहा, ‘इस पिच पर स्विंग और स्पिन दोनों मौजूद थे. इसके बावजूद हमने बहुत ज्यादा रन लुटा दिए. हमने फील्डिंग भी बहुत खराब की थी, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा.’ इसके अलावा कप्तान धवन टीम को अच्छी शुरुआत न मिल पाने को भी वजह बताया.
उन्होंने कहा, ‘इस बात पर गर्व है कि जिस ढंग से खिलाड़ियों ने यह मैच खेला. हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी. लेकिन इसके बाद जिस ढंग से श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और संजू सैमसन ने बैटिंग की वह काबिलेतारीफ था. यह हमारे खिलाड़ियों के सीखने के लिए अच्छा मौका था.’
बता दें अब दोनों टीमें रविवार को रांची में दूसरा वनडे मैच खेलेंगी. 0-1 से पिछड़ चुकी टीम इंडिया अब सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेगी. भारत रवि विश्नोई को लेकर कुछ चिंतित जरूर होगा. इस स्पिनर ने 8 ओवर की बॉलिंग में एक विकेट जरूर अपने नाम किया लेकिन इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा 69 रन लुटा दिए.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत की प्लेइंग-XI: शिखर धवन, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मोहम्मद सिराज.
साउथ अफ्रीका प्लेइंग-XI: जानेमन मलान, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और तबरेज शम्सी.