काम की बात बिजनेस

स्पाइसजेट ने 80 पायलटों को बिना वेतन छुट्टी पर भेजा,जानें क्या है वजह

स्पाइसजेट ने अपने 80 पायलटों को तीन महीने के लिए बिना वेतन अवकाश पर भेज दिया है। गुरुग्राम की विमानन सेवा कंपनी ने मंगलवार को कहा कि यह कदम लागत को सुसंगत करने के अस्थायी उपाय के तहत उठाया है। 

एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने मंगलवार को बताया कि उसने अपने 80 पायलटों को तीन महीने के लिए बिना वेतन के छुट्टी पर भेज दिया है। कंपनी की तरफ से कहा गया कि विमानन संचालन में आ रहे खर्च को औचित्यपूर्ण बनाने के लिए यह अस्थायी कदम उठाया गया है। 

स्पाइसजेट ने कहा कि यह कदम उसकी नीति के तहत ही है, जिसमें पायलटों की छंटनी नहीं की जाती। एयरलाइन ने कोरोनावायरस महामारी के कठिन समय के दौरान भी इस नीति के तहत ही काम किया था। लेकिन इस नीति के तहत एयरक्राफ्ट की फ्लीट के तहत ही पायलटों की संख्या तय की जाती है। 

बताया गया है कि जिन पायलटों को बिना वेतन के छुट्टी पर भेजा गया है, वे एयरलाइन कंपनी के बोइंग और बॉम्बार्डियन बेड़े से जुड़े हैं। स्पाइसजेट के इस कदम को लेकर एक पायलट ने कहा, “हमें एयरलाइन के वित्तीय संकट का अंदाजा था, लेकिन इस तरह अचानक फैसला आ जाने से हम सब चौंक गए हैं। तीन महीने बाद कंपनी की वित्तीय स्थिति को लेकर भी कई चीजें अस्पष्ट होंगी। इस बारे में कोई वादा नहीं है कि अभी जो लोग जबरदस्ती छुट्टी पर भेजे गए हैं, उन्हें वापस बुलाया जाएगा या नहीं।”

स्पाइसजेट के एक पूर्व कर्मचारी ने बताया कि महामारी की वजह से विदेशी पायलटों को बर्खास्त किया गया था, जबकि 2020 से चालक दल के सदस्यों को एक से अधिक बार बिना वेतन छुट्टी पर भेजा गया है। इसके अलावा कर्मचारियों के वेतन में भी कटौती की गई है। इस बीच, स्पाइसजेट ने बयान में कहा कि उसने 737 मैक्स विमानों को खड़ा किए जाने के बाद 2019 में अपने बेड़े में 30 से अधिक विमान जोड़े हैं।

एयरलाइन ने इस उम्मीद में कि मैक्स विमान जल्द दोबारा परिचालन में आएंगे, पायलटों की नियुक्ति जारी रखी है। लेकिन लंबे समय से मैक्स विमान खड़े हैं इस वजह से अब पायलटों की संख्या ज्यादा हो गई है। बयान में कहा गया है कि जल्द मैक्स विमान बेड़े में फिर शामिल होंगे। इसके साथ ही पायलटों को दोबारा काम पर बुलाया जाएगा।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.