आज की ताजा खबर काम की बात टेक्नोलॉजी

गूगल का बड़ा कदम,अब लोन ऐप्स यूजर्स से नहीं छिपा पाएंगे सच्चाई,गूगल प्ले स्टोर पर दिखाना होगा NBFC या पार्टनर बैंक का लिंक

गूगल ने 5 सितंबर को अपनी पॉलिसी को अपडेट किया है और उन दिशानिर्देशों को मानने के लिए 19 सितंबर तक की डेडलाइन दी गई थी, अन्यथा उन्हें गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया जाएगा.

गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद ढेरों प्रकार के लोन बांटने वाले Mobile Apps मौजूद हैं, जो यूजर्स को बड़ी ही आसानी से रुपये उपलब्ध करा देते हैं. लेकिन अब भारतीय बाजार में लोन उपलब्ध कराने वाले ऐप्स को अपने संबंधित बैंक का लिंक भी नजर आएगा. ऐसे में यूजर्स आसानी से देख सकेंगे कि जिस ऐप्स से वह लोन ले रहे हैं, उसका संबंध किस बैंक या किसी नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी के साथ है.

इस फीचर्स को एडिशनल सिक्योरिटी के तहत शामिल किया जा रहा है, जो गूगल ने शामिल किया है. गूगल ने यह फैसला मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रोनिक्स एंड इंफोर्मेंशन टेक्नोलॉजी और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के साथ हुई ऑफिशियल मीटिंग के साथ हुई है.

आईटी मिनिस्ट्री और आरबीआई के साथ गूगल ने की बैठक

गूगल ने ये कदम लोन एप पर अतिरिक्त सुरक्षा परत या फीचर जोड़ने के रूप में उठाया है. गूगल ने पिछले कुछ दिनों में भारत के इलेक्ट्रोनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री और भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ये फैसला लिया है. 

गूगल ने दी है डेडलाइन

गूगल ने 5 सितंबर को अपनी पॉलिसी को अपडेट किया है और उन दिशानिर्देशों को मानने के लिए 19 सितंबर तक की डेडलाइन दी गई थी, अन्यथा उन्हें गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया जाएगा. जिन ऐप्स ने इन दिशा निर्देशों के तहत काम नहीं किया है, उनसे सवाल पूछा गया और इन दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटाया भी जा सकता है.

लिंक से वेरिफाई में होगी आसानी

गूगल प्ले स्टोर पर डिस्प्ले होने वाले लिंक की मदद से यूजर्स को डाटा वेरिफाई करने में आसानी से होगी, जिसमें वह रिटर्न दोबारा ऐप्स पर ही आ सकती है. दरअसल, लिंक कनेक्शन से पता चल सकता है कि वह ऐप्स कितना ऑथेंटिक होगा.

क्या है मकसद

दरअसल, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद कुछ ऐप्स को लेकर सामने आया है कि वह लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं, जिसकी वजह से यूजर्स को ऊंची दरों पर मिलने वाले ब्याज का सामना करना पड़ता है. बताते चलें कि गूगल प्ले स्टोर पर अलग-अलग नाम से ढेरों लोन ऐप्स मौजूद हैं, जो लोन को आकर्षक पोस्टर के साथ प्रस्तुत करते हैं और मासूम लोग उसमें फंस जाते हैं.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.