सैमसंग यूजर्स के लिए खुशखबरी है. अब सैमसंग यूजर्स भी आईफोन 14 के एक अनोखे फिचर का लाभ उठा सकते हैं. जी हां,क्योंकि आईफोन 14 सीरीज के सैटेलाइट कनेक्टिविटी फ़ीचर को अब सैमसंग कंपनी भी अपने स्मार्टफोन में शामिल कर सकती है.

एप्पल आईफोन 14 सीरीज के सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर की चारों ओर चर्चा है. आईफोन के सैटेलाइट फीचर की लोकप्रियता को देखते हुए सैमसंग भी ये फीचर जल्द पेश कर सकता है. लीक्स के मुताबिक कंपनी गैलेक्सी सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन में इस फीचर को जारी कर सकती है. हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि सैमसंग के कौन से मॉडल में कनेक्टिविटी फीचर पेश किया जाएगा. यह फीचर कौन से देशों में यह फीचर जारी किया जाएगा इसकी भी जानकारी नहीं है. एप्पल ने आईफोन 14 सीरीज में सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर को केवल अमेरिका और कनाडा में ही पेश किया है.
सैटेलाइट कनेक्टिविटी का फायदा
भारत जैसे कई देशों में आईफोन यूजर्स को सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर का फायदा नहीं मिला है. एप्पल ने आईफोन 14, आईफोन 14 प्लस, आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स में इसे पेश किया है. एप्पल की सुपर प्रीमियम एप्पल वॉच अल्ट्रा में भी सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर मिलता है.
इस फीचर की मदद से यूजर्स बिना किसी नेटवर्क और वाई-फाई के सैटेलाइट टू टेक्स्ट इमरजेंसी सर्विस के जरिए आपात स्थिति में कॉन्टेक्ट कर सकते हैं. यूजर्स इमरजेंसी SOS सर्विस का फायदा उठा सकते हैं.
महंगी फोन सीरीज में मिलेगा
ट्विटर पर मशहूर टिप्स्टर Ricciolo ने यह लीक जारी की है. लीक के मुताबिक सैमसंग भी अपने स्मार्टफोन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का इस्तेमाल करेगा. अगर ऐसा होता है तो सैमसंग अपनी सबसे महंगी स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी एस सीरीज और Fold series में सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर पेश कर सकता है. फिलहाल यह साफ नहीं है कि ये फीचर अमेरिका और कनाडा के बाहर जारी होगा या नहीं.
सैमसंग ने ऐसा पहले भी किया
ऐसा पहली बार नहीं कि नए आईफोन के लेटेस्ट फीचर को सैमसंग अपने स्मार्टफोन में पेश करेगा. कंपनी ने अपने स्मार्टफोन से हेडफोन जैक को भी हटाना शुरू कर दिया है, जिससे उसके TWS ईयरबड्स की बिक्री में इजाफा हो. इस मामले में एप्पल सबसे पहला ब्रांड जिसने iPhone 7 से इस सिलसिले की शुरुआत की है.