बॉलीवुड मनोरंजन

300 करोड़ के पार पहुंचा ‘ब्रह्मास्त्र’ का वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन,अपने नाम किया ये अनोखा रिकॉर्ड

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने पुरी दुनिया में तहलका मचा दिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ का आंकड़ा पहुंच गया है.

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ ने अपनी रिलीज के बाद पहले सप्ताह में दुनिया भर में ‘बॉक्स ऑफिस’ पर कुल 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म ने एक अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया है, जिसके बारे में खुद ‘ब्रह्मास्त्र’ के मेकर्स ने भी नहीं सोचा होगा. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली ‘ब्रह्मास्त्र’ बॉलीवुड की 100वीं फिल्म बन गई है. 100 करोड़ के क्लब में 15 साल पहले आमिर खान की फिल्म गजनी शामिल हुई थी, तब से अब तक इस क्लब में 100 फिल्में अपनी जगह बना चुकी हैं.

मेकर्स ने दी गुड न्यूज

पीटीआई भाषा के अनुसार ब्रह्मास्त्र के निर्माताओं ने शुक्रवार को फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की जानकारी दी. नौ सितंबर को रिलीज हुई बड़े बजट की इस फंतासी और रोमांचक फिल्म के पहले भाग में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन ने भूमिका निभाई है. फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ रुपये की कमाई की थी. मीडिया को दिए बयान में प्रोडक्शन बैनर स्टार स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म के ‘बॉक्स ऑफिस’ संग्रह की जानकारी साझा की. 

सिनेमाघर मालिक भी फिल्म के कलेक्शन से खुश

निर्माताओं ने बयान में कहा, ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ ने फिल्म उद्योग, सिनेमाघर मालिकों और दर्शकों समेत पूरे देश में उत्साह बढ़ाया है. इस फिल्म को वैश्विक स्तर पर दर्शकों से प्रतिक्रियाएं मिली हैं. दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ही सप्ताह हमारे लिए अभूतपूर्व खुशी लेकर आया है.’ उन्होंने कहा, ‘दुनिया भर के सिनेमाघर हाउसफुल हैं, जिससे हिंदी फिल्म उद्योग के लिए बहुत जरूरी राहत मिल रही है.’ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अभिनेत्री मौनी रॉय और अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी भी हैं

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.