आज की ताजा खबर क्रिकेट खेल

‘तुम हमेशा हमारे दिल में हो’,शेन वॉर्न के ट्विटर हैंडल से किया गया ट्वीट,पल भर में हुआ वायरल

दुनिया के महान स्पिन गेंदबाज रहे दिवंगत शेन वार्न का आज 53वां बर्थडे है. वार्न के जन्मदिन पर उनके ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया जो पल भर में वायरल हो गया. बता दें कि इसी साल वार्न का निधन दिल का दौरा पड़ने से  हो गया था.

दुनिया के महान स्पिन गेंदबाज रहे दिवंगत शेन वार्न का आज 53वां जन्मदिन है। शेन वार्न के बर्थडे के मौके पर उनके ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया जो, दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल ट्वीट में वार्न की एक तस्वीर शेयर की गई है और साथ ही कैप्शन में महान स्पिन गेंदबाज के जज्बे को बताया गया है। ट्वीट में लिखा गया है, ‘विरासत आपको पक्ष देती है कि क्‍या महत्‍वपूर्ण है। यह व्यक्ति की जिंदगी कितनी महान है यह इससे पता चलता है। इससे दूसरों की जिंदगी में क्या प्रभाव पड़ सकता है वो भी हम जान सकते हैं। शेन की विरासत हमेशा जिंदा रहेगी। हैप्पी बर्थडे- तुम हमेशा हमारे दिल में हो।

‘ट्वीट देखकर मेरा दिल धड़कने लगा…’

फैंस शेन वार्न के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट को देखकर हैरान रह गए। एक फैन ने लिखा, “ट्वीट देखकर मेरा दिल धड़कने लगा, मैं उनकी आवाज, लेग स्पिन, आंखें, दबदबा कभी नहीं भूल सकता.. लव यू वार्निंग”। एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, “मैं किसी और के बारे में नहीं सोच सकता, उसने मुझ पर बड़ा प्रभाव डाला। कभी-कभी ऐसा लगता था कि वह मेरे आसपास ही है, शेन का व्यक्तित्व शब्दों से परे है।” हालांकि इस ट्वीट को उनके परिवार ने शेयर किया था।

मोहम्मद कैफ ने बर्थडे पर शेन वार्न को याद किया

भारत के पू्र्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी ट्वीट कर शेन वार्न को उनके बर्थडे पर याद किया है। कैफ ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मेरे पहले आईपीएल कप्तान वॉर्न ने आपको चमत्कारों में विश्वास दिलाया। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की पररी कथा लिखी। वॉर्न हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी विरासत हमेशा के लिए बनी रहेगी।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज वॉर्न

बता दें वॉर्न ने ऑस्‍ट्रेलिया के लिए 145 टेस्‍ट में 708 विकेट लिए, वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे आगे टेस्ट में सिर्फ मुथैया मुरलीधरन हैं, इसके अलावा वार्न ने 194 वनडे में 293 विकेट लिए।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.