आज की ताजा खबर ऑटो बिजनेस

दिवाली पर Yamaha भी लाया डिस्काउंट ऑफर,स्कूटर पर बचेंगे इतने रुपये,जानें कहां और कब तक वैलिड है डिस्काउंट

भारतीय बाजार में त्यौहारों की दस्तक के साथ ही यामाहा ने भी अपने हाइब्रिड स्कूटर पर डिस्काउंट का ऐलान किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने Fascino 125 Fi Hybrid स्कूटर पर छूट जारी की है. यह डिस्काउंट ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और गुजरात में लागू होगा.

त्यौहारी सीजन आने पर भारतीय बाजारों में भी अलग ही रौनक होती है. यामाहा भी त्यौहारी सीजन की रौनक को और बढ़ाते हुए डिस्काउंट ऑफर लेकर आया है. कंपनी ने हाइब्रिड स्कूटर Fascino 125 Fi हाइब्रिड पर ये डिस्काउंट ऑफर पेश किया है. अगर आप Fascino 125 Fi हाइब्रिड स्कूटर का ड्रम वेरिएंट खरीदते हैं, तो आपको 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा. यह डिस्काउंट ऑफर लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए है और 30 सितंबर 2022 तक लागू रहेगा. हालांकि, कंपनी ने यह छूट केवल ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और गुजरात में ऑफर की है.

फेसिनो 125: डिस्काउंट ऑफर

यामाहा ने Fascino 125 Fi हाइब्रिड के सिर्फ ड्रम वेरिएंट पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट दिया है. कंपनी ने डिस्क वेरिएंट पर कोई छूट जारी नहीं की है. टाइम्स नाउ न्यूज के मुताबिक यामाहा आगामी त्यौहारों के दौरान दूसरे मॉडल्स पर भी डिस्काउंट ऑफर जारी करेगा.

Fascino 125 Fi हाइब्रिड पर मिलने वाली छूट का फायदा केवल महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अलावा गुजरात के बड़ौदा, सूरत और अहमदाबाद स्थित यामाहा की अधिकृत डीलरशिप पर ही मिलेगा.

फेसिनो 125: ड्रम ब्रेक वेरिएंट

भारतीय बाजार में Fascino 125 Fi हाइब्रिड स्कूटर के ड्रम ब्रेक वेरिएंट के लिये एक्स-शोरूम कीमत 76,100 रुपये से शुरू होती है. इसमें आपको विविड रेड, येलो कॉकटेल, सियान ब्लू और मैटेलिक ब्लैक कलर ऑप्शन मिलेंगे. वहीं कूल ब्लू मैटेलिक, डार्क मैटर ब्लू और सुवे कॉपर कलर ऑप्शन के साथ Fascino 125 Fi Hybrid के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 77,100 रुपये है.

फेसिनो 125: पावर और इंजन

RayZE की तरह Fascino 125 Fi हाइब्रिड स्कूटर भी BS-VI, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड 125 cc इंजन की पावर से चलता है. यामाहा का दावा है कि Fascino का ब्लू कोर टेक्नोलॉजी वाला इंजन 30% ज्यादा पावर पैदा करता है. इसकी ईंधन बचत पहले के 113 cc स्कूटरों की तुलना में 16% ज्यादा है. 99 किलो के कर्ब वेट के साथ मौजूदा Fascino भी यामाहा के शुरुआती स्कूटर्स की तुलना में 4 किलोग्राम हल्का है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.