व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने को लेकर काम कर रहा है. इस नए फीचर को बीटा वर्जन में स्पॉट किया गया है, आइए आपको इस नए फीचर के बारे में जानकारी देते हैं.

इसके अलावा व्हाट्सऐप एक ऐसे फीचर को लाने पर काम कर रहा है जिसकी मदद से यूजर्स डेट डालकर भी मैसेज को सर्च कर सकेंगे. WaBetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी सर्च मैसेज बाय डेट फीचर पर काम कर रही है और इसे जल्द ही आने वाले फ्यूचर अपडेट के साथ दिया जा सकता है.
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को एन्हांस करने के लिए नए-नए फीचर्स पर काम करती रहती है और अब कंपनी अपने iPhone यूजर्स के लिए कैमरा शॉर्टकट बटन को जोड़ने पर काम कर रही है. व्हाट्सऐप डेवलपमेंट पर नजर रखने वाली साइट WaBetaInfo की रिपोर्ट से पता चला है कि इस फीचर को WhatsApp iOS बीटा वर्जन 22.19.0.75 में देखा गया है
बता दें कि ये कैमरा शॉर्टकट नेविगेशन बार में नजर आ रहा है, बता दें कि ये ऑप्शन उन यूजर्स को नजर आएगा जो फ्यूचर में कम्युनिटी ग्रुप्स क्रिएट कर सकते हैं. बता दें कि व्हाट्सऐप में दिया कैमरा शॉर्टकट यूजर्स को तेजी से ऐप के भीतर से ही कैमरा एक्सेस करने की सुविधा देगा. बता दें कि अभी मौजूदा समय में व्हाट्सऐप में अलग से एक कैमरा टैब दिया गया है लेकिन बाद में इसे कम्युनिटी टैब के साथ रिप्लेस कर दिया जाएगा.
रिपोर्ट के अनुसार, iPhone में नजर आ रहा है ये कैमरा शॉटर्कट एंड्रॉयड में दिए शॉर्टकट की तरह ही लग रहा है. हांलाकि, अभी ये फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और अभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है. लेकिन जल्दी ही फ्यूचर अपडेट के साथ इस फीचर के रोलआउट होने की उम्मीद है.
याद दिला दें कि पिछले हफ्ते व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए नए कैमरा शॉर्टकट ऑप्शन को रिलीज किया था जो कम्युनिटी क्रिएट कर सकते हैं. लेकिन एक बग के चलते ये शॉर्टकट जिन यूजर्स के पास कैमरा टैब है उन्हें भी नजर आ रहा था. इसके बाद कंपनी ने बीटा वर्जन 2.22.20.5 को रिलीज किया है जिसमें इस बग को फिक्स किया गया है लेकिन ये काम नहीं कर रहा है.
इसके अलावा व्हाट्सऐप एक ऐसे फीचर को लाने पर काम कर रहा है जिसकी मदद से यूजर्स डेट डालकर भी मैसेज को सर्च कर सकेंगे. WaBetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी सर्च मैसेज बाय डेट फीचर पर काम कर रही है और इसे जल्द ही आने वाले फ्यूचर अपडेट के साथ दिया जा सकता है.