टीवी बॉलीवुड मनोरंजन

Shehnaaz Gill ने चलाया आवाज का जादू सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर गाया गाना!

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस शहनाज गिल जल्द ही दबंग खान के साथ फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ में काम करती नजर आएंगी।

पंजाबी फिल्मों की सुपरस्टार एक्ट्रेस शहनाज गिल ने अपने वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को हैरान कर दिया था और अब वह अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों पर जादू चला रही हैं। शहनाज गिल ने अपनी जादुई आवाज में एक और वीडियो फैंस के लिए शेयर किया है जिसमें वह ‘इश्क तेरा लै डूबा’ सॉन्ग गाती नजर आ रही हैं। ये वीडियो रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है और जमकर शेयर किया जा रहा है।

शहनाज गिल के जरिए साझा किए वीडियो में वो ब्लैक और व्हाइट कलर का स्वेटर और ब्लू जींस पहने नो-मेकअप लुक में रिकॉर्डिंग स्टूडियो में नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्हें फिल्म अय्यारी से सुनिधि चौहान का गाना ‘ले डूबा’ गाते सुना जा रहा है। बताते चलें कि इस गाने के लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखे थे और म्यूजिक रोचक कोहली ने दिया था। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और लोग इसपर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ल की दोस्ती के लोग दीवाने हो गए थे। उनकी दोस्ती ने ‘बिग बॉस 13’ में एक अलग मिसाल बना दी थी। बिग बॉस के घर के अंदर सबके साथ होकर भी वो दोनों अपनी अलग ही मस्ती में रहते थे। लोगों को उन दोनों की बॉन्डिंग देखकर ऐसा लगता था की उन दोनों का अफेयर चल रहा है। लेकिन जब भी उनसे ये सवाल पूछा जाता था तो दोनों एक-दूसरे को बेस्ट फ्रेंड बताते थे। हाल ही में उन्होंने ‘चलो ले चलें’ गाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, और अब उनका ‘ले डूबा’ गाना गाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखने के बाद जहां फैंस सना पर प्यार बरसा रहे हैं, वहीं सिद्धार्थ शुक्ला को भी उनके फैंस याद कर रहे हैं। शहनाज जब भी ऐसे वीडियो शेयर करती हैं तो सिद्धार्थ शुक्ला की यादें लोगों के जेहन में ताजा हो जाती हैं।

शहनाज गिल ने खुद को जल्दी ही सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद संभालने की कोशिश की। वो अपने ट्रांसफॉरमेशन और लुक्स से फैंस को लगातार इंप्रेस कर रही हैं। इसके अलावा वो इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। अदाकारा जल्दी ही सुपरस्टार सलमान खान स्टारर फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगी।

Avatar

Harshita Ahuja

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.