शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे वियान ने अपना स्नीकर बिजनेस शुरू किया। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी आय शिल्पा शेट्टी फाउंडेशन को जाएगी।

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी बड़े से लेकर छोटे पर्दे और सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वहीं, अब उनके 10 साल छोटे बेटे वियान राज कुंद्रा सुर्खियों में आ गए हैं। बेटे ने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए ऐसा काम किया है, जिसकी चर्चा चारों ओर हो रही है।
शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वियान हाथ में शूज लिए उसे फ्लॉन्ट करते देखे जा रहे हैं। वहीं, क्लिप में वियान बताते हैं कि उन्होंने ये स्पेशल शूज अपनी मां के लिए बनवाए हैं। वीडियो से ये भी साफ हो गया है कि वियान राज कुंद्रा ने अपना ‘पहला और अनोखा बिजनेस वेंचर’ शुरू किया है।
शिल्पा एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बिजनेसवुमैन भी हैं। वह कई होटलों को चलाती हैं और इसके अलावा उनके पति राज कुंद्रा भी एक दिग्गज बिजनेसमैन हैं। पेरेंट्स के नक्शेकदम पर चलते हुए अब बेटे ने भी बिजनेस फील्ड में कदम रख लिया है। वियान ने महज 10 साल की उम्र में अपने खुद के जूतों का ब्रांड शुरू कर दिया था। हाल ही में उन्होंने अपने ब्रांड को प्रमोट करने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया।
वियान ने अपना खुद का कस्टमाइज्ड शूज बिजनेस शुरू किया है। उनका ब्रांड नाम VRKICKS है और इस ब्रांड के तहत उन्होंने सबसे पहले शिल्पा के लिए विशेष जूते तैयार किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन जूतों की शुरुआती कीमत 4 हजार 999 रुपये है। शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर वियान का एक वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन में अपने बेटे के बिजनेस के बारे में लिखा।