आज की ताजा खबर केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली

आम आदमी पार्टी ने एलजी विनय सक्सेना पर लगाए 1400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप,सीबीआई जांच की भी मांग की

आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि नोटबंदी के दौरान जब लोग भूखे और परेशान थे, तब हमारे उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना 1400 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार कर रहे थे.

दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकर और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के बीच रार बढ़ती ही जा रही है. इस बार आप विधायक दुर्गेश पाठक ने LG विनय सक्सेना पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जब विनय सक्सेना खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष थे, तब उन्होंने 1400 करोड़ रुपए का घोटाला किया था. इतना ही नहीं नोटबंदी के दौरान इनके ब्लैक मनी को व्हाइट किया गया. दुर्गेश पाठक ने कहा कि नोटबंदी के दौरान जब लोग भूखे थे परेशान थे, तब हमारे उपराज्यपाल वीके सक्सेना 1400 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार कर रहे थे.

दरअसल आज दिल्ली विधानसभा में पेश विश्वास मत के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने उपराज्यपाल विनय सक्सेना पर 1400 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया. इसके बाद सदन में विधायकों ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर खादी ग्रामोद्योग में रहते नोट बंदी के दौरान कथित 1400 करोड़ का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने और मामले में CBI, ED जांच की मांग की. वहीं LG के इस्तीफे की मांग के बीच सदन को स्थगित भी करना पड़ा.

नोटबंदी के दौरान हुआ घोटाला

दिल्ली विधानसभा में दुर्गेश पाठक ने बताया कि 9 नवंबर 2016 में जब नोट बंदी की गई तब दिल्ली के उपराज्यपाल जोकि तब खादी ग्रामोद्योग के चैयरमेन थे. उन्होंने कहा कि तब के दो कैशियर संजीव कुमार और प्रदीप यादव ने लिखित बयान दिया है कि चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने उन पर दवाब बनाया किपुराने नोटों को बदलकर नए नोट दो, नहीं तो ट्रांसफर कर दिया जाएगा.

1400 करोड़ रुपए की हेराफेरी

दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाया कि सिर्फ एक ब्रांच में 22 लाख रुपए बदले गए और सभी ब्रांचों का भी मिला दें तो 1400 करोड़ बैठता है. उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल के खिलाफ इस घोटाले के लिए CBI जांच हो और एफआईआर दर्ज की जाए. इसके अलावा आप विधायकों ने पीएमएलए के तहत ईडी जांच की भी मांग की.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.