दिल्ली के जंतर मंतर पर किसान महापंचायत चल रही है। ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है। किसान मोर्चा के आंदोलन को देखते हुए कई प्रमुख सड़कों पर शाम तक जाम रह सकता है।

रोजगारी समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर सोमवार को किसान जंतर-मंतर पर महापंचायत कर रहे हैं. इसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अलग-अलग राज्यों से और अलग-अलग जिलों से किसान जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं. नोएडा के चिल्ला बॉर्डर और गाजियाबाद के गाजीपुर बॉर्डर, दोनों जगह पुलिस ने बैरिकेड लगाकर किसान महापंचायत में जा रहे किसानों को रोकने की कोशिश की है. जिसके चलते गाड़ियों का लंबा जाम देखने को मिल रहा है. कई किलोमीटर तक जाम बढ़ता चला जा रहा है. सोमवार का दिन होने के कारण सुबह-सुबह अपने दफ्तर के लिए अपने घरों से निकले लोग रास्तों में फंसे हुए हैं. एक तरफ नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाली गाड़ियों को रोक रही है और गाड़ियों को चेक कर ही उन्हें अंदर जाने दिया जा रहा है, जिसके चलते वाहनों की लंबी कतार देखने को मिल रही है.
कई जगहों से किसान गाड़ियों में सवार होकर या पैदल चलकर जंतर मंतर पहुंच रहे हैं। इसके चलते टॉलस्टॉय मार्ग, संसद मार्ग, जनपथ, विंडसर प्लेस, कनॉट प्लेस, अशोक रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, पंडित पंत मार्ग समेत आस-पास के कई रास्तों पर दिनभर कंजेशन रहने की संभावना है।
डीएनडी बॉर्डर पर किसानों ने लगाया जाम
पुलिस बॉर्डर पर किसानों को आते देख रही है, तो उन्हें रोक कर नाम और पता नोट कर रही है। किसानों को दिल्ली सीमा से लौटाया जा रहा है। पुलिस चाहती है कि इस बार किसानों को दिल्ली में इकट्ठा नहीं होने देना है। मोर्चे की कोशिश है कि जंतर-मंतर पर 4 से 5 हजार किसानों को एकजुट किया जाए। पंचायत समापन के बाद राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने की भी प्लानिंग है।
सिंघु बॉर्डर पर कई किलोमीटर लंबा जाम
सिंघु बॉर्डर पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। चेकिंग की वजह से जाम लगा। हालांकि यहां फ्लाईओवर निर्माण के कारण पहले से रोज जाम लगता है। आज यह जाम करीब 5 किलोमीटर लंबा चला गया है। जो रोज हरियाणा से दिल्ली आते थे आज वे पैदल दिल्ली में पहुंच रहे हैं। सिंघु बॉर्डर से हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर तक के वाहन आते किसानों की कई गाड़ियां पहुंचीं, जिन्हें बॉर्डर से लौटा दिया गया। कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी देखी गई जो लगातार सायरन बजा रही थीं।
गाजीपुर बॉर्डर पर भी लंबा जाम
सोमवार सुबह किसान महापंचायत के चलते दिल्ली से सटे गाजीपुर बॉर्डर पर भारी जाम देखा गया है। काफी दूर तक वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की ओर से की गई बैरिकेडिंग और चेकिंग के चलते यह स्थिति बनी है।