टीवी बॉलीवुड मनोरंजन

सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा ने बेटी संग शेयर की क्यूट फोटो, फैंस बोले- छोटी गिन्नी

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों परिवार के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। कॉमेडियन ने बेटी अनायरा के साथ फोटो शेयर की है। फैंस ने की अनायरा की क्यूटनेस की तारीफ। कपिल की ये फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

टीवी के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपने लाइव शोज के चलते वर्ल्ड टूर पर हैं। इस दौरान कपिल अपनी फैमिली के साथ भी टाइम स्पेंड कर रहे है। अक्सर कपिल शर्मा इंस्टा पर अपने बच्चों के संग तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी बेटी अनायरा के साथ एक प्यारी सी फोटो सोशल मीडया पर साझा की है।कपिल और उनकी बेटी अनायरा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस दोनों की खूबसूरत तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। फोटो में दोनों क्यूट अंदाज में नजर आ रहे हैं। फैंस कपिल के इस पोस्ट पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। कपिल अक्सर अपनी बेटी अनायरा और बेटे तृषान के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।

कपिल ने बेटी संग शेयर की क्यूट फोटो

कपिल ने हाल ही में गिन्नी चतरथ के साथ एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में गिन्नी और कपिल अलग-अलग इलेक्ट्रिकल स्टैंडिंग स्कूटर पर राइड करते नजर आए थे। दोनों का क्यूट वीडियो फैंस को बेहद पसंद आया था। कपिल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, हमेशा की तरह गिन्नी की जीती, ये मेरी पार्टनर है।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कपिल अपने शो ‘द कपिल शर्मा’ के नए सीजन के साथ जल्द वापसी करेंगे। एक्टर ने पोस्ट शेयर कर बताया था कि जल्द कपिल शर्मा शो वापस आने वाला है। इस बार शो में कुछ नए सदस्य भी नजर आने वाले हैं। कपिल को द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेज से पहचान मिली थी। कॉमेडियन कई शो स्टैंडअप कॉमेडी में नजर आ चुके हैं। कपिल ने किस किस को प्यार करो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.