IPL के बाद से ही केएल राहुल क्रिकेट से दूर रहे हैं. अब एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले उन्हें अपनी फॉर्म परखने का पूरा मौका मिलेगा.

बीसीसीआई ने केएल राहुल के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘बीसीसीआई की मेडिकल की टीम ने केएल राहुल की फिटनेस का आकलन किया और उनको जिम्माब्वे के साथ खेली जाने वाली आगामी सीरीज के लिए फिट पाया. आलइंडिया सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने उनको इस दौरे के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया है. जबकि शिखर धवन उप कप्तान रहेंगे.’

चोट के कारण टीम से थे बाहर
बता दें कि केएल राहुल साउथ अफ्रीका के खिलाफ जून में घरेलू टी20 सीरीज से ठीक पहले चोटिल हो गए थे. उन्हें टीम की कप्तानी करनी थी लेकिन चोटिल होने के बाद वह टीम से बाहर हो गए थे जिसके बाद ऋषभ पंत को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी. जून में ही जर्मनी में केएल राहुल की ग्रोइन इंजरी की सर्जरी हुई थी. बता दें कि आईपीएल 2022 (IPL) के बाद से केएल राहुल ने कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. हाल ही उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए चुना गए था, लेकिन वह कोविड-19 के चपेट में आ गए थे और सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए. 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप 2022 के लिए उन्हे टीम में चुना गया है. लेकिन इसे पहले अब केएल राहुल जिम्बाब्वे दौरे पर भी नजर आएंगे.
जिंबाब्वे जाने वाली टीम में से केवल राहुल और दीपक हुड्डा ही मुख्य टीम में शामिल हैं. जिंबाब्वे के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है.
केएल राहुल (कप्तान) शिखर धवन (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर.