रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहनों को समर्पित है. बता दें इस साल ये पर्व 11 और 12 अगस्त 2022 दोनों दिन बड़ी धूम-धाम से मनाया जाएगा. ऐसे में आप राखी पर अपने भाई-बहन को प्यार भरे शुभकामनाएं भेज सकते हैं.

इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 11 और 12 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा. इस दिन बहनें भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा का वचन लेती हैं. ऐसे में इस दिन को और खास बनाने के लिए राखी के इस खास अवसर पर अपने भाई-बहन को शुभकामनाएं दे सकते हैं. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप रक्षाबंधन पर अपने भाई-बहन को कौन-से प्यार भरी शुभकामनाएं भेज सकते हैं. पढ़ते है.
रिश्ता है जन्मों का हमारा,
भरोसे और प्यार से भरा।
चलो इसे बांधे भैया,
राखी के अटूट बंधन में।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!- सब से अलग हैं भैया मेरा,सब से प्यारा है भैया मेरा,
कौन कहता हैं खुशियां ही सब होती हैं जहां में,
मेरे लिए तो खुशियों से भी अनमोल है भैया मेरा - साथ पले और साथ बढ़े हम
खूब मिला बचपन में प्यार।
इसी प्यार को याद दिलाने
आया ये राखी का त्यौहार।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं! - रंग बिरंगे मौसम में, सावन की घटा छाई है
खुशियों की सौगात लेकर बहना राखी बांधने आई है