वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत को हार का सामना करना पड़ा. हालांकि दूसरे मैच के दौरान एक बेहद ही दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली.

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी की धरती पर सफेद गेंद श्रंखला खेल रही है। यहां पर भारत ने शिखर धवन की अगुवाई में तीन मैचों की वनडे सीरीज जीती और उसके बाद टी-20 का नंबर आता है जहां पर दो मुकाबले हो चुके हैं और श्रृंखला 1-1 से बराबरी पर चल रही है। भारतीय टीम ने जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया है और उमरान मलिक भी टीम में नहीं है। ऐसे में एक खिलाड़ी जो उभरकर सामने आया है वह है- अर्शदीप सिंह।
तीन खिलाड़ियों ने पहनी अर्शदीप सिंह की जर्सी
बता दें सेंट किट्स में खेले गए दूसरे टी20 में तीन खिलाड़ी अर्शदीप सिंह की जर्सी में दिखे. पहले तो खुद अर्शदीप थे. उनके अलावा सूर्यकुमार यादव और आवेश खान ने भी अर्शदीप सिंह की ही जर्सी पहनी थी. तीन खिलाड़ियों के अर्शदीप सिंह की जर्सी पहनने की तस्वीर देख सभी फैंस हैरान रह गए.
अर्शदीप के नाम की जर्सी पहने दिखे सूर्यकुमार यादव और आवेश खान
आइए आपको बताते हैं कि आखिर इसका कारण क्या रहा. दरअसल सेंट किट्स टी20 से पहले टीम इंडिया का सामान सही समय पर उनके होटल नहीं पहुंचा. मुमकिन है कि सूर्यकुमार यादव और आवेश खान का सामान ना पहुंचा हो इसलिए उन्हें अर्शदीप सिंह की जर्सी पहनकर उतरना पड़ा.
मैच में अर्शदीप सिंह ने किया कमाल
दूसरा टी20 टीम इंडिया हार जरूर गई लेकिन उसके युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कमाल प्रदर्शन किया. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिया. बड़ी बात ये है कि अर्शदीप ने आखिरी दो ओवर में महज 10 रन दिए और उनके खाते में रोवमैन पॉवेल का विकेट भी आया. अर्शदीप सिंह ने 19वें ओवर में महज 6 रन खर्च किे जिसकी वजह से टीम इंडिया को अंतिम 6 गेंदों में 10 रन बचाने का मौका मिला. लेकिन आवेश खान की खराब गेंदबाजी का वेस्टइंडीज ने फायदा उठाया और टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा. सीरीज पर 1-1 से बराबर है. मंगलवार को ही तीसरा टी20 होगा, देखना ये है कि कौन सी टीम बढ़त बनाती है.