क्रिकेट खेल

टीम इंडिया के खिलाफ पहली बार लगा ऐसा छक्का, ‘पुष्पा’ के आगे हर कोई रह गया हक्का-बक्का

ओबेद मैककॉय ने भारत के खिलाफ दूसरे T20I में 4 ओवर में 17 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके साथ ही वह भारत के खिलाफ T20I में 5 से अधिक विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए।

क्रिकेट के मैदान पर आपने कई छक्के लगते देखे होंगे. टीम इंडिया के खिलाफ भी उसे लगता देखा होगा. लेकिन, यकीन मानिए जैसा छक्का वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में टीम इंडिया के खिलाफ लगा, वैसा पहले कभी नहीं लगा. ऐसा नहीं है कि पहले कोशिश नहीं की गई. 13 खिलाड़ियों ने पहले कोशिश की पर विफल रहे. लेकिन, वेस्ट इंडीज के ओबेड मैकॉय इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जो वर्ल्ड क्रिकेट में टीम इंडिया के खिलाफ वैसा सिक्स लगाने में कामयाब रहे हैं. अब तो आप समझ गए होंगे कि जिस छक्के की हम बात कर रहे हैं वो दरअसल, बल्ले से नहीं गेंद से लगाया गया है.

जी हां, IPL 2022 के दौरान अपने पुष्पा सेलिब्रेशन से हर किसी का दिल जीत लेने वाले ओबेड मैकॉय ने टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे T20I में ना सिर्फ कसी गेंदबाजी की बल्कि 6 विकेट भी अपने नाम किए, और T20I में भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले विश्व क्रिकेट के इकलौते गेंदबाज बन गए.

13 गेंदबाज जिसमें नाकाम, मैकॉय ने किया वो काम

ओबेड मैकॉय ने भारत के खिलाफ दूसरे T20I में 4 ओवर में 17 रन देकर 6 खिलाड़ियों को आउट किया. ये T20I में भारत के खिलाफ दुनिया के किसी भी गेंदबाज का बेस्ट प्रदर्शन है. इससे पहले 13 गेंदबाजों ने भारत खिलाफ 4 विकेट लिए पर कभी उसे 5 या उससे ज्यादा में नहीं बदल पाए. मैकॉय ने भारत के खिलाफ बेस्ट प्रदर्शन के मामले में श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 9 रन देकर 4 विकेट लिए थे.

IPL 2022 में छाया था ‘पुष्पा’ वाला अंदाज

ओबेड मैकॉय लगातार शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. IPL 2022 के दौरान भी उनकी गेंदबाजी में उनका कॉन्फिडेंस बोलता दिखा था. तब उन्होंने 7 मैचों में 11 विकेट लिए थे. IPL 2022 के दौरान विकेट लेने के बाद जश्न मनाने वाले उनका पुष्पा वाला अंदाज भी काफी पॉपुलर रहा था. इसके अलावा उन्होंने T20 ब्लास्ट में ससेक्स के लिए डेब्यू करते हुए 5 विकेट चटकाए थे.

भारत के खिलाफ बेस्ट देकर खुश- मैकॉय

ओबेड मैकॉय दुनिया के 10वें ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने T20I में 6 विकेट लिए है. उन्होंने मैच के बाद कहा, ” भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद अच्छा लग रहा है. मैंने हालात को परखा और उसका फायदा उठाया. ये उसी का इनाम है. ”

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.