आज की ताजा खबर देश

संसद में हगामा मचाने के आरोप में निलंबित 27 सांसदों ने मच्छरदानी में गुजारी रात, आज खत्म होगा 50 घंटे का धरना

राज्यसभा और लोकसभा से निलंबित सांसदों का धरना प्रदर्शन जारी है। पहले ये सांसद संसद परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे थे, लेकिन अब ये सांसद संसद के भवन के प्रवेश द्वार पर पहुंच गए हैं। गुरुवार को इन सांसदों ने मच्छर काटने की शिकायत की थी और एक सांसद ने स्वास्थ्य मंत्री को टैग करते हुए कहा था कि संसद परिसर में तो मच्छरों से बचाइए बाहर तो अडानी खून चूस ही रहे हैं। इन सांसदों ने बुधवार की रात कॉइल जलाकर गुजारी थी, लेकिन गुरुवार की रात सांसद मच्छरदानी में नजर आए।

अभद्रतापूर्वक व्यवहार को लेकर राज्यसभा और लोकसभा से  सस्पेंड हुए कुल 27 विपक्षी पार्टियों के सांसदों  ने गुरुवार की रात भी संसद परिसर में गुजारी. मंगलवार की रात मच्छरों से परेशान रहे सांसदों ने नींद पूरी करने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग किया और आराम से अपनी रात गुजारी. बता दें कि संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने विपक्षी पार्टियों के ये सांसद सरकार के खिलाफ 50 घंटे का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. आज दोपहर एक बजे उनका प्रदर्शन खत्म हो रहा है.

मच्छरदानी में आराम से सांसदों ने नींद पूरी की

सांसदों का प्रदर्शन गुरुवार की रात भी जारी रहा और संसद भवन के बाहर के मच्छरों से परेशान सांसदों ने मच्छरदानी लगाकर कल की रात अपनी नींद पूरी की. एएनआई से जारी तस्वीर में आम आदमी पार्टी के निलंबित सांसद संजय सिंह मच्छरदानी में सोए हुए दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, सुष्मिता देव और मौसम बेनजीर नूर भी उनके आसपास दिखाई दे रही हैं. 

मंगलवार की रात मच्छरों ने किया था परेशान

मंगलवार की रात सांसदों पर भारी पड़ी थी, जब मच्छरों ने सांसदों को परेशान किया था और  सांसदों ने मॉर्टिन की क्वाइल जलाकर रात बिताई थी. इतना ही नहीं, कांग्रेस के सांसद मनिकम टैगोर ने एक सांसद के हाथ पर बैठे मच्छर का एक वीडियो ट्वीट किया था. इस दौरान सांसद ने स्वास्थ्य मंत्री को टैग करते हुए ट्वीट किया था और लिखा था “संसद परिसर में मच्छर हैं, लेकिन विपक्षी सांसद डरते नहीं हैं. मनसुख मंडाविया जी कृपया संसद में भारतीयों का ब्लड बचाइए, बाहर अडानी उनका खून चूस रहे हैं.”

आज दोपहर एक बजे खत्म होगा धरना

सोमवार और मंगलवार को सदन में हंगामे को लेकर 20 सांसदों को निलंबित किया गया, फिर बुधवार को तीन सांसदों को निलंबित किया गया. राज्यसभा में विपक्ष के निलंबित सांसदों का बुधवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ था, जो आज दोपहर एक बजे खत्म हो जाएगा. इस दौरान निलंबित सांसदों ने शिफ्ट वाइज धरना दिया. निलंबित सांसदों में 7 टीएमसी के, 6 डीएमके के, तीन तेलंगाना राष्ट्र समिति के, दो सीपीआई (एम) और एक-एक सांसद आम आदमी पार्टी और सीपीआई के हैं. इसके साथ ही लोकसभा से निलंबित कांग्रेस के चार सांसद भी इस धरने में शामिल हैं.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.