दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ियों में से एक हैं। रणवीर इन दिनों अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में हैं जिसमें वह बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं. इस फोटोशूट को लेकर काफी विवाद हो चुका है। खैर इस बीच खबर आ रही है कि दीपवीर शादी के बाद पहली बार मनीष मल्होत्रा के मिजवान शो के लिए रैंप पर साथ नजर आएंगे।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी को काफी पसंद किया है। दोनों बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक हैं। वहीं इस जोड़ी को पर्दे पर देखने का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता हैं। वहीं अब पहली बार दोंनों एक साथ नजर आएंगे जिन्हें साथ देखने का फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं। वहीं अब दोनों को लेकर एक खबर सामने आ रही हैं जिसे सुनकर फैंस खुशी से झूम उठेंगे।
रणवीर इन दिनों अपने फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में बने हुए है जिसमें वो बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। इस फोटोशूट पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे है। इस बीच खबर आई है कि, ये जोड़ी शादी के बाद पहली बार एक साथ मनीष मल्होत्रा के मिजवान शो के लिए रैंप पर दिखाई देंगे।मनीष मल्होत्रा के इस शो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ रैंप पर नजर आने वाले हैं।
मनीष मल्होत्रा कई बार सोशल कॉज के लिए अपना मिजवान शो करते है। मिजवान शो पर कई बॉलीवुड सितारे रैंप पर नजर आ चुके हैं और इस बार पहली बार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। मिजवान शो इस बार बच्चियों के सशक्तिकरण के लिए फंड जुटाने का काम कर रहा है जिसके लिए दीपवीर सहयोग कर रहे हैं। वहीं दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो, दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में नजर आने वाली हैं।
पठान में फैंस शाहरुख और दीपिका को देखने चाह रहे हैं। इसी के साथ वो प्रभास संग ‘प्रोजेक्ट-के’ में दिखाई देंगी। वहीं रणवीर सिंह फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में वो दिखाई देंगे जिसमें धर्मेंद्र, जया बच्चन, आलिया भट्ट और शबाना आजमी नजर आएंगी जिसे करण जौहर बना रहे हैं। इसके साथ-साथ वो ‘सर्कस’ भी में भी नजर आएंगे। वहीं अब फैंस रणबीर-दीपिका को रैंप करते हुए देखना का इंतजार कर रहे हैं।