कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज एक बार फिर ईडी के सामने पेश होंगी. वहीं विरोध में देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध करते नजर आएंगे.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी के दूसरे राउंड की पूछताछ खत्म हो गई। ईडी ने सोनिया से आज करीब तीन घंटे सवाल-जवाब किया। बताया जा रहा है कि ईडी ने इस दौरान सोनिया से 30 से ज्यादा सवाल किए। पूछताछ खत्म होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ईडी दफ्तर से निकल गई हैं। सूत्रों के मुताबिक लंच के बाद भी कांग्रेस अध्यक्ष से पूछताछ जारी रहेगी। पिछले हफ्ते सोनिया से पहले राउंड की पूछताछ हुई थी और करीब ढाई घंटे तक सवाल-जवाब चला था। इससे पहले कांग्रेस ने सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ संसद से सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया। राहुल गांधी विजय चौक पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
सोनिया से 3 घंटे पूछताछ
प्रवर्तन निदेशालय ने आज सोनिया गांधी से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उनसे 30 से ज्यादा सवाल पूछे गए। सूत्रों के मुताबिक सोनिया से लंच ब्रेक के बाद भी पूछताछ होगी।
राहुल गांधी हिरासत में
मां सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में प्रदर्शन कर रहे वायनाड से सांसद राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राहुल संसद भवन से विरोध करते हुए विजय चौक तक पहुंचे थे। कई अन्य कांग्रेस सांसदों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
सोनिया से पूछे गए 30 से ज्यादा सवाल!
1-एजीएल में कितने डायरेक्टर हैं और उनकी हिस्सेदारी कितनी है?
2-एजीएल में आप किस पद पर थीं?
3-आप यंग इंडिया से कैसे जुड़ीं?
4-फंड कांग्रेस का, शेयर आपके नाम पर कैसे?
5-यंग इंडिया का काम क्या है?
6-ऐजीएल का टेकओवर कब और कैसे?
7-एजीएल का शेयर किस आधार पर दिए गए?
8-एजीएल को दिया लोन बैलंस शीट में क्यों नहीं दिखाया?
9-90 करोड़ का लोन देने का फैसला करने वाली बैठक में आप मौजूद थीं?