आज की ताजा खबर उत्तर प्रदेश राज्य

कांवड़ खंडित करने के आरोप में पुलिस चौकी में जमकर तोड़फोड़, मेरठ पुलिस ठाणे का वीडियो हो रहा वायरल

नाराज कांवड़ियों ने एनएच-58 पर जमकर तोड़फोड़ की। मेरठ के सिटी एसपी सीओ दौराला की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। दोनों जान बचाकर मौके से भागे।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कांवड़ खंडित होने पर शनिवार को कांवड़ियों ने एनएच-58 पर जमकर बवाल किया। दूसरे समुदाय के एक युवक को कांवड़ियों ने पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की और आगजनी का प्रयास किया। वहीं एसपी सिटी और एक राहगीर की गाड़ी भी तोड़ डाली। 

वहीं एसपी सिटी और सीओ दौराला को जान बचाकर भागना पड़ा। डीएम-एसएसपी, भाजपा नेता और व्यापारी कांवड़ियों को समझाने में लगे रहे। जाम खुलवाते समय डीएम दीपक मीणा के पैर पर गाड़ी का पहिया चढ़ गया। हाईवे पर करीब पांच घंटे अराजकता का माहौल रहा।

कांवड़ियों ने कांवड़ तोड़ने के आरोप में पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें साफ दिख रहा है कि  कांवड़िये पुलिस चौकी हाइवे का बोर्ड तोड़ रहे हैं. इसमें कार पर चढ़कर भी तोड़फोड़ की जा रही है. 

राजस्थान सीकरी भरतपुर निवासी हनी मुखीजा, दिशांत, लोकेश, कपिल, धीरज और जतिन समेत 40 कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहा था। एनएच-58 हाईवे पर खिर्वा चौराहे के पास भाजपा नीरज मित्तल के शिविर में कांवड़िया सुबह 11 बजे आकर रुके। उन्होंने अपनी-अपनी कांवड़ की झांकी सड़क पर खड़ी की हुई थीं। 

कांवड़ियों का आरोप है कि दोपहर 12 बजे बाइक पर सवार दूसरे समुदाय के दो युवक वहां पहुंचे। दोनों युवकों ने कांवड़ झांकी को खंडित कर दिया, जिस पर कांवड़ियों ने हंगामा किया। इस दौरान हाईवे पर कांवडियों की भीड़ लग गई। खंडित करने वाले एक आरोपी को कांवड़ियों ने पकड़ लिया और उसे पीटकर अधमरा कर दिया। हाईवे पर दोनों तरफ जाम भी लगा दिया। 

भाजपा नेताओं ने समझाया, पुलिस बनी रही मूकदर्शक 

कांवड़ियों को भाजपा नेता और व्यापारियों ने समझाया। बताया गया कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी मूकदर्शक बने रहे। तीन बजे मामला शांत हुआ। पुलिसकर्मी दो कांवड़ियों को लेकर हरिद्वार से अपनी गाड़ी में गंगाजल लेने के लिए निकले। 3:30 बजे बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता हाईवे पर पहुंचे। दोबारा से कांवड़ियों ने हंगामा किया।

आरोपी हिरासत में, स्थिति सामान्य 

कांवड़ खंडित करने का जिन युवकों पर आरोप लगाया है उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में एक आरोपी रिजवान ने बताया कि वह शिविर में खाना खाने के लिए आया था। इसी दौरान खीर में कंकड़ आ गया, जिसे वह निकालकर फेंक रहा था, जोकि कांवड़ की झांकी पर गिर गया। कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया है। हाईवे पर स्थिति सामान्य है। पुलिस फोर्स लगाया है। – रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.