राखी सावंत ने कहा कि वह बॉयफ्रेंड आदिल खान से मिलने के लिए दिल्ली तक गई थीं, लेकिन वह उनसे नहीं मिले। बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उन्हें निराश देखा गया।

राखी सावंत अपनी कॉमेडी से सभी के दिलों पर राज करती हैं। वो चाहे किसी भी हालत में हों, लेकिन लोगों को एंटरटेन करना नहीं भूलतीं। इन दिनों वो दुबई बेस्ड बिजनसमैन आदिल दुर्रानी को डेट कर रही हैं, लेकिन इन दोनों से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो राखी के फैंस का दिल तोड़ सकती है। ऐसा लग रहा है कि दोनों के रिश्ते को किसी की नजर लग गई है। इस वीडियो को देखने के बाद ये भी कहा जा रहा है कि राखी और आदिल का ब्रेकअप हो गया है!
राखी सावंत को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वो बेहद दुखी नजर आईं। वो पपाराजी से बताती हैं कि आदिल उनसे मिलने नहीं आएं। इस वजह से वो फ्लाइट में दो घंटे तक रोती रहीं। उन्होंने ये भी कहा कि वो अब आदिल को कभी कॉल नहीं करेंगी! ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या उनका रिश्ता खत्म हो गया है।

राखी सावंत पपाराजी से कहती हैं, ‘आदिल के लिए लगवाए थे (हेयर एक्सटेंशन)। रोते-रोते फ्लाइट में डेढ़-2 घंटे… दो घंटे मैं रो रही थी, मेरा काजल फैल गया।’ इस बीच एक फोटोग्राफर बोलता है कि ‘आप एक बार आदिल भाई को वीडियो कॉल करके बात कर लेना।’ इस पर राखी ‘नहीं’ में रिएक्ट करती हैं और कहती हैं, ‘मैं बात नहीं करूंगी अब। कल मैं गई थी। कल मैंने इंतजार किया और आज मैं वापस आ गई हूं। वो आया ही नहीं वहां। मैं करूंगी ही नहीं कॉल। सेल्फ रिस्पेक्ट है। मैं दिल्ली गई और वो नहीं आया। अभी हम दोनों साथ में आने वाले थे। मैं इतनी दुखी हूं।’
अब राखी सावंत ने भी आदिल के लिए अपना गुस्सा निकाला है। वो इस बात से बहुत नाराज हैं कि वो आदिल से मिलने दिल्ली गई थीं, लेकिन वो नहीं आए। वहीं, आदिल की बात करें तो उन्होंने दो दिन पहले दुबई से अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं। उनके साथ राखी भी मौजूद थीं।