नए कप्तान जॉस बटलर की अगुवाई में इंग्लैंड टीम भारत के खिलाफ घरेल वनडे और टी20 सीरीज में हार गई.

हार्दिक पंड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन और ऋषभ पंत के पहले वनडे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने 3 मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। भारत ने 8 साल बाद इंग्लैंड को उसके घर में वनडे सीरीज में हराया है। जिसके बाद ‘काश! वो कैच पकड़ लेते तो आज सीरीज हमारे नाम होती’ टी20 के बाद वनडे सीरीज गंवाने के बाद टूट गए जॉस बटलर ने बड़ी बात कही.
बटलर ने कहा, “हमने अभी तक अपनी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी नहीं की है. हमें अभी और बेहतर खेलना है. मैंने आज एक मौका गंवा दिया, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसका कप्तानी से कोई लेना-देना है. मैं एक अनुभवी क्रिकेटर हूं, लेकिन मैं एक युवा कप्तान हूं. इसलिए मुझे लगता है कि इसके बारे में ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है. मेरे पास सीखने और काम के लिए बहुत कुछ है. मुझे ऐसा करने के लिए कुछ और समय और अनुभव चाहिए.