बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन जल्द ही वह सुनहरे पर्दे पर दमदार वापसी करने जा रहे हैं। साल 2023 पूरी तरह से शाहरुख खान के नाम होने जा रहा है क्योंकि अगले साल उनकी एक के बाद एक तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

किंग खान आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ की शूटिंग में काफी बिजी चल रहे हैं। शाहरुख इस फिल्म से पूरे 4 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यही वजह है कि शाहरुख के फैन भी उनकी इस फिल्म के लिए काफी बेताब हैं। बता दें कि एसआरके की अगले साल 3 फिल्में बैक टू बैक धमाल मचाने के लिए सिनेमाघरों पर आने वाली हैं।
‘डंकी’ के सेट से वायरल हुई तस्वीर
अब हाल ही में किंग खान की मोस्ट चर्चित फिल्म ‘डंकी’ के सेट से उनका एक फोटोज लीक हो गया है, जिसमें शाहरुख खान का लुक रिवील हो रहा है। बता दें कि फोटो में शाहरुख खान चेक शर्ट और काली पैंट में नजर आ रहे हैं। ‘डंकी’ में शाहरुख खान का लुक कैसा होगा, इस फोटो ये साफ झलक रहा है, जहां उनके साथ उनकी पूरी कास्ट एंड क्रू दिखाई दे रहे हैं। बीते दिनों ही शाह रुख खान मुंबई एयरपोर्ट से लंदन ‘डंकी’ की शूटिंग के लिए रवाना हुए थे।
भड़क उठे फैंस
फोटो के सामने आने के बाद फैंस के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। शाहरुख के चाहने वाले उनके तस्वीर को लेकर गुजारिश कर रहे हैं कि इसे तुरंत डिलीट किया जाना चाहिए। दरअसल, उनके फैंस नहीं चाहते कि इस तरह की लीक फोटोज से फैंस का उत्साह कम हो। एक यूजर ने इस पर रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘इस पोस्ट को प्लीज तुरंत डिलीट कर दो।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘प्लीज फोटोज लीक करके लोगों का उत्साह कम मत करो।
गौरतलब है कि 19 अप्रैल को शाहरुख खान ने राजकुमार हिरानी के साथ के साथ अपनी आगामी फिल्म डंकी की घोषणा की थी। दोनों ने यह घोषणा एक वीडियो के जरिए की थी। इस वीडियो में शाहरुख संजय दत्त की मुन्नाभाई एमबीबीएस और आमिर खान की पीके के पोस्टर को बहुत गौर से देखते हुए नजर आते हैं। तभी वहां राजकुमार हिरानी पहुंच जाते हैं। इसके बाद शाहरुख उन्हें अपनी नई फिल्म में कास्ट करने के लिए कहते हैं और बात डंकी पर आककर खत्म होती है।