टीवी के बाद बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने वाली बिग बॉस फेम एक्ट्रेस हिना खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई नजर आ रही हैं. हिना का ट्रेडिशनल लुक इन दिनों फैंस के दिलों को बहुत लुभा रहा हैं.

फिल्मों में डेब्यू के लिए तैयार हिना खान आज एक फैशनिस्टा बन चुकी हैं। अदाकारा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और हर दिन अपनी फोटोज से फैंस को ट्रीट देती रहती हैं।अभी हाल ही में हिना ने अपने इंस्टा पेज पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद गॉर्जियस दिख रही हैं।
सभी फोटोज में हिना का अप्पर बॉडी लुक दिख रहा है, जिसको देखने से लग रहा है कि हिना ने पिंक कलर का कढ़ाईदार सूट पहना हुआ है।जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि हिना ने कानों में झुमके, माथे पर बिंदी और बालों में गजरा लगाया हुआ है, जिसमें उनका देसी अवतार देखने को मिल रहा है।
इसक अलावा हिना ने न्यूड मेकअप किया और बालों का हाई स्लीक बन बनाकर उसको गजरे से सजाया है।हिना खान हर फोटो में किलर स्माइल दे रही हैं, जो फैंस के दिलों पर छुरियां चला रही हैं।आखिर में बता दें कि हिना की ये पिक्चर्स इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं, यही वजह है कि इन पर सिर्फ 5 घंटे में 1 लाख के करीबन लाइक्स आ चुके .