एक रिपोर्ट की मानें तो झलक दिखला जा 10, 27 सितंबर 2022 को टीवी पर दस्तक देगा। ये शो वीकेंड पर ऑन एयर किया जाएगा। कुछ समय पहले ही दावा किया गया था कि करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही झलक दिखला जा 10 को जज करने वाले हैं। झलक दिखला जा 10 के मेकर्स ने शाहरुख खान और काजोल जैसे सितारों को अप्रोच किया था।

स्टार प्लस के सुपरहिट डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा 10 को लेकर लगातार बज्ज बना हुआ है। फैंस कई साल से झलक दिखला जा 10 के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं मेकर्स भी झलक दिखला जा 10 को हिट बनाने के लिए काफी मंहनत कर रहे हैं। बीते कुछ समय में कई सितारों का नाम झलक दिखला जा 10 के साथ जोड़ा जा चुका है। इसी बीच झलक दिखला जा 10 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि झलक दिखला जा 10 की ऑन एयर डेट सामने आ गई है।
हालांकि शाहरुख खान और काजोल ने शो को जज करने से ही इनकार कर दिया गया। जिसके बाद मेकर्स ने करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही को फाइनल कर लिया।
6 साल बाद टीवी पर लौटेगा झलक दिखला जा 10
आपको जानकर हैरानी होगी कि झलक दिखला जा 10 पूरे 6 साल बाद टीवी पर लौटने वाला है। झलक दिखला जा 9 साल 2017 में ऑन एयर किया गया था। जिसके बाद इस शो का कोई भी सीजन नहीं देखने को मिला। यही वजह है जो झलक दिखला जा 10 के आने की खबर ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
झलक दिखला जा 10 में नजर आ सकते हैं ये सितारे
कुंडली भाग्य स्टार संजय गगनानी, एरिका फर्नांडीस, दिव्यांका त्रिपाठी, मोहसिन खान, निमृत कौर आहलूवालिया दिव्या अग्रवाल, रिद्धिम पंडित, सिम्बा नागपाल और निक्की तम्बोली जैसे सितारों को भी झलक दिखला जा 10 के लिए अप्रोच किया जाता है। हाल ही में खबर आई थी कि सिम्बा नागपाल ने तो झलक दिखला जा 10 में जाने से इनकार कर दिया। काम में व्यस्त होने की वजह से सिम्बा नागपाल ने झलक दिखला जा 10 को नजरअंदाज किया है