क्रिकेट खेल

पुजारा 66 रन बनाकर हुए आउट, भारत का चौथा विकेट गिरा,दूसरी पारी में भारत 125/3 जड़ा अर्धशतक

पांचवें टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड पर ज्यादा से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल करना चाहेगे. भारत चाहेगा कि वो इंग्लैंड को कम से कम 450 के आस-पास टारगेट दे सके.

पांचवें टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है. और दिन के शुरुआती घंटे में ही भारत ने पुजारा के रूप में अपना चौथा विकेट गंवा दिया है.पहली पारी के शतकवीर ऋषभ पंत और श्रेयस  अय्यर क्रीज पर हैं.निश्चित ही आज भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड पर ज्यादा से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल करना चाहेगे. भारत चाहेगा कि वो इंग्लैंड को कम से कम 450 के आस-पास टारगेट दे सके. इस समय क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत मौजूद हैं. पुजारा 50 रन पर नाबाद हैं तो वहीं दूसरी ओर  पंत 30 रन बनाकर खेल रहे हैं. बता दें कि इंग्लैंड पर भारत ने पहली पारी के आधार पर 132 रन की बढ़त हासिल की थी. और अबतक भारत के पास 257 रन की बढ़त हो चुकी है. इंग्लैंड के पास भी इस टेस्ट मैच में वापसी करने का मौका होगा. चौथे दिन यदि आज इंग्लैंड के गेंदबाज अपना असर दिखाने में सफल रहे तो यग टेस्ट मैच काफी रोमांचक हो जाएगा. आज बेन स्टोक्स चाहेंगे कि उनके गेंदबाज भारतीय बैटरों के ज्यादा समय तक क्रीज पर रूकने नहीं दें. 

भारत का स्कोर 100 रन के पार

भारत ने अपनी दूसरी पारी में 38 ओवर में तीन विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। फिलहाल चेतेश्वर पुजारा अपने 33वें अर्धशतक के करीब हैं। वह 123 गेंदों पर 47 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, ऋषभ पंत 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी हो चुकी है। टीम इंडिया की बढ़त भी अब 240 रन की हो चुकी है। विराट कोहली तीसरे विकेट के रूप में 20 रन बनाकर आउट हुए। 

कोहली-पुजारा क्रीज पर

अपनी दूसरी पारी में भारत ने 20 ओवर तक दो विकेट गंवाकर 61 रन बना लिए हैं। फिलहाल पुजारा 62 गेंदों में 27 रन और विराट कोहली 12 गेंदों में 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। कोहली हनुमा विहारी के आउट होने पर मैदान में आए थे और अब तक तीन चौके लगा चुके हैं। भारत की बढ़त भी 190 रन से ज्यादा की हो चुकी है।

भारत को पहला झटका

दूसरी पारी में भारत को चार के स्कोर पर पहला झटका लगा। जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को जैक क्रॉली के हाथों कैच कराया। वे चार रन बना सके। शुभमन दोनों पारियों में फेल रहे। पहली पारी में शुभमन 17 रन बना सके थे। फिलहाल चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी क्रीज पर हैं। पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 284 रन पर ऑलआउट हुई। इस आधार पर टीम को 132 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारत ने पांच ओवर में एक विकेट पर 19 रन बना लिए हैं।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.