मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष आरसी भार्गव ने कहा कि एंट्री-लेवल कारों की लागत में 4 एयरबैग को शामिल करने के लिए डिज़ाइन में संशोधनों के बाद वृद्धि होगी, जिससे एंट्री लेवल कारों की बिक्री पर बुरा असर पड़ेगा।

भारत सरकार देश में बेचे जाने वाले वाहनों में सेफ़्टी फीचर्स को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयासरत है। हाल ही में केंद्र सरकार ने आगामी 1 अक्टूबर 2022 से देश में सभी पैसेंजर वाहनों में 6 एयरबैग को अनिवार्य करने का नया नियम लागू करने की तैयारी कर रही है। इससे न केवल यात्रियों की सुरक्षा बेहतर होगी बल्कि सड़क हादसों में होने वाले हताहतों की संख्या पर भी अंकुश लग सकेगा। लेकिन देश की कुछ वाहन निर्माता कंपनियां सरकार के इस फैसले से नाखुश दिख रही हैं।
ऐसे में मारुति सुजुकी के चेयरमैन ने बात करते हुए कहा कि अगर सरकारी नीतिगत हस्तक्षेपों के कारण वाहनों की लागत बढ़ती रहती है, तो “कंपनी छोटी कारों को बंद करने में संकोच नहीं करेगी”. उन्होंने कहा कि इससे छोटी कारें महंगी होंगी और वाहनों का उत्पादन तथा बिक्री घटेगी.
भार्गव ने कहा कि ‘छोटी, कम लागत वाली कारों का निर्माण कई लोगों के लिए वहन योग्य नहीं रहेगा. इसका अर्थव्यवस्था और कार बाजार के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा.’ इस बीच, इंडो-जापानी ऑटोमेकर 30 जून 2022 को दूसरी पीढ़ी की ब्रेज़ा लॉन्च करने के लिए तैयार है. इसे 2022 मारुति ब्रेज़ा कहा जा रहा है.
नया मॉडल अपडेट इंजन सेटअप के साथ आएगा और इसमें अंदर तथा बाहर महत्वपूर्ण बदलाव दिखेंगे. SUV का नेक्स्ट-जेन मॉडल लाइनअप 1.5L K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल मिलेगा,यह 10 वेरिएंट (7 मैनुअल और 3 ऑटोमैटिक) में आएगी. ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक शामिल होंगे.
मारुति सुजुकी अपनी अपकमिंग एसयूवी रेंज पर बड़ा दांव लगा रही है. इस साल, कंपनी टोयोटा के साथ सह-विकसित एक नई मध्यम आकार की एसयूवी भी लाएगी. रिपोर्ट्स की मानें तो मॉडल का नाम मारुति विटारा होगा. इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta और Kia Seltos से होगा. इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन मिल सकता है.