महाराष्ट्र राज्य

मुंबई के कुर्ला इलाके में 4-मंज़िला इमारत गिरी, 1 की मौत, 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

मुंबई के कुर्ला इलाके में चार मंजिला इमारत गिर गई है। इस हादसे में फिलहाल दो लोगों की मौत हुई है। जबकि 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। मौके पर राहत का काम जारी है।

मुंबई के कुर्ला के नाइक नगर में एक चार मंजिला बिल्डिंग गिर गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा सोमवार देर रात हुआ है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या दो हो गई है। साथ ही 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। मौके पर राहत का काम तेजी से चल रहा है। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है।

इस पूरे हादसे पर फायर ब्रिगेड के अधिकारी संजय मांजरेकर ने कहा कि करीब 12 बजे ये इमारत गिरी है। सूचना मिलने के बाद हमारे कुछ अधिकारी घटनास्थल पर आएं और उन्होंने 3 लोगों को बचाया। बचाएं हुए व्यक्तियों में से 1 व्यक्ति ने बताया की इमारत में 25-30 लोग फंसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमनें 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।

दमकल विभाग के साथ एनडीआरएफ की टीम भी बचावकार्य में जुटी है. रात में बिल्डिंग गिरने की सूचना मिलने के बाद मंत्री आदित्य ठाकरे ने मौके पर पहुचकर बचावकार्य का जायजा लिया. आदित्य ठाकरे ने बताया कि बिल्डिंग को नोटिस दी गई थी, बावजूद इसके कुछ लोग उसमें रह रहे थे. 

घायलों में कुछ की पहचान हो गई है. इनमें चैत बसपाल, संतोष कुमार गौड़, सुदेश, रामराज , संजय,  आदित्य कुशवाहा, आबिद अंसारी, गोविंद भारती और मुकेश मोरया का नाम शामिल हैं. इनमें से कुछ को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है. वहीं कुछ अब भी अस्पताल में भर्ती हैं. 

इस हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे भी पहुंचें और हालात का जायजा लिया। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने का निर्देश भी दिया है। वे बोले कि सभी चार इमारतों को नोटिस जारी किया गया था। बावजूद इसके लोग यहां रह रहे थे। आदित्य ने कहा कि सभी को बचाना प्राथमिकता है।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.