बॉलीवुड मनोरंजन

करण कुंद्रा ने कुछ इस अंदाज में दी नीतू कपूर को दादी बनने की बधाई

आलिया भट्ट ने आज इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं. उनकी सोनोग्राफी हो रही है. कंप्यूटर स्क्रीन को ब्लर कर उस पर हार्ट इमोजी बनाया है. तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, “हमारा बच्चा… जल्द आ रहा है.”

आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं. आलिया ने इंस्टाग्राम पर ये गुड न्यूज शेयर की है. आलिया ने जिस तरह शादी के 3 महीने बाद ही फैंस को गुड न्यूज दी है, इससे हर कोई सरप्राइज हो गया है. खबर आने के बाद आलिया समेत पूरी फैमिली को बधाई देने वालों का तांता लग गया है. ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ की मेजबानी कर रहे करण कुंद्रा ने भी जज नीतू कपूर को दादी बनने के लिए बधाई दी. करण ने नीतू के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “बधाई हो नीतू मैम क्यूटो जी”

करण कुंद्रा और नीतू कपूर सेट पर बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं. मदर्स डे पर जब करण को अपनी मां की याद आ रही थी, तो नीतू ने उन्हें अपनी मां की तरह ही मानने के लिए कहा था. इससे पहले आज जब नीतू को ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ के सेट पर देखा गया तो सभी फोटोग्राफर्स ने उन्हें बधाई दी. नीतू ने जबरदस्त एक्सप्रेशन दिया और सभी का शुक्रिया अदा किया.

मौनी रॉय और गौहर खान ने भी दी बधाई

जब से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने यह बताया कि वे पेरेंट्स बनने जा रहे हैं, फैंस, दोस्तों और फॉलोअर्स से लगातार बधाई संदेश आ रहे हैं. मौनी रॉय ने भी आलिया और रणबीर को बधाई दी. उन्होंने लिखा, “ओम नमः शिवाय, बेहद खुशी.” मालूम हो कि मौनी रॉय जल्द ही ब्रह्मास्त्र में आलिया और रणबीर के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं. गौहर खान ने बधाई देते हुए लिखा, “आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई! माशा अल्लाह!

आलिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

आलिया ने आज इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं. उनकी सोनोग्राफी हो रही है. कंप्यूटर स्क्रीन को ब्लर कर उस पर हार्ट इमोजी बनाया है. तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, “हमारा बच्चा… जल्द आ रहा है.” तस्वीर में आलिया के बगल में कोई शख्स भी बैठा है. तस्वीर से मालूम पड़ता है कि वह शख्स रणबीर कपूर हो सकते हैं. वहीं, दूसरी तस्वीर में आलिया ने शेर-शेरनी और उनके एक बच्चे की फोटो शेयर की है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.