डुकाटी स्क्रैम्बलर अर्बन मोटरसाइकिल को पहले ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेश किया जा सकता है। वही स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और डिजाइन भारत में लॉन्च हुई मोटरसाइकिल में देखने को मिलेगी।

डुकाटी इंडियाअपनी पॉपुलर बाइक स्क्रैम्बलर अर्बन मोटार्ड बहुत जल्द भारत में लॉन्च करने वाली है लेकिन उससे पहले कंपनी ने इस प्रीमियम बाइक का एक टीजर जारी किया है जिसके बाद ऑटो सेक्टर में इस बाइक के लॉन्च को लेकर ख़बरों ने रफ्तार पकड़ ली है।
डुकाटी इस बाइक को इंटरनेशनल मार्केट में पहले ही लॉन्च कर चुकी है और विदेशों में मिली सफलता के बाद इसे भारत में कुछ अपडेट और बदलावों के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस बाइक को डुकाटी स्क्रैंबलर 800 अर्बन मोटार्ड नाम दिया है।
बाइक में किए गए बदलावों की बात करें तो कंपनी ने इस बाइक में जो सबसे बड़ा अपडेट किया है वो है इसकी कलर स्कीम जिसमें इस बाइक को ग्राफिटी पेंट के साथ तैयार किया गया है जो इस एडवेंचर बाइक को और एडवेंचर लुक दे रहा है। इस कलर स्कीम में बाइक को स्टार सिल्क व्हाट और डुकाटी जीपी 2019 रेड एंड ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन के साथ दिया गया है।
कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर में मिली जानकारी के मुताबिक इस बाइक के फ्रंट में रेड कलर का मडगार्ड दिया गया है जिसे टायर के ऊपर लगाने के बजाय हेडलाइट के ठीक नीचे दिया गया है। बाइक के सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए इसमें सिंगल पीस वाली फ्लैट सीट को लगाया गया है।
लंबी यात्रा और उबड़ खाबड़ रास्तों पर आरामदायक सफर के लिए इस बाइक में लो हैंडलबार दिया गया है जिसके साथ 17 इंच का स्पोक व्हील को जोड़ा गया है। बाइक में नंबर प्लेट पारंपरिक तरीके के बजाय साइड माउंटेड स्टाइल में लगाई गई है।
इस अपकमिंग बाइक में लो हैंडलबार दिया गया है और इसमें साइड माउंटेड नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही इस मोटरसाइकिल में 17 इंच के स्पोक व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है जो बाइक को रफ लुक देता है.