हुंडई ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक वेन्यू का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी ने इस नए मॉडल में काफी बदलाव किए हैं। एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर डिजाइन तक यह कार बेहद फ्रेश लुक में देखने को मिलेगी।

हुंडई ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक वेन्यू का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी ने इस नए मॉडल में काफी बदलाव किए हैं। एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर डिजाइन तक यह कार बेहद फ्रेश लुक में देखने को मिलेगी। देखिए नए फेसलिफ्ट के अंदर और बाहर की तस्वीरें। कंपनी ने वेन्यू के एक्सटीरियर लुक में बदलाव किया है। फोटो में आप देखेंगे कि इसकी ग्रिल को बदल दिया गया है.कंपनी ने वेन्यू के टेल लैंप्स को और भी स्टाइलिश बना दिया है। एक नजर में यह देखने में फॉक्सवैगन की ताइगुन जैसी लगेगी।
इंटीरियर डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इसमें ज्यादा बदलाव नहीं किया है, लेकिन स्टीयरिंग और इंफोटेनमेंट सिस्टम आपको फ्रेश लुक देगा।साइड लुक में आपको पुरानी वेन्यू के मुकाबले ज्यादा अंतर नजर नहीं आएगा।सेफ्टी के लिहाज से कंपनी ने एयरबैग्स दिए हैं। फ्रंट के साथ-साथ साइड एयरबैग भी दिए गए हैं।
कंपनी ने नए फेसलिफ्ट मॉडल में डायमंड कट अलॉय व्हील दिए हैं। कंपनी ने ड्राइवर सीट को आगे-पीछे और ऊपर-नीचे करने के लिए बटन दिए हैं। इंटीरियर के मामले में हुंडई ने इस कार को और भी खूबसूरत बनाने की कोशिश की है.