बॉलीवुड मनोरंजन

20 की उम्र में नेशनल क्रश बने बॉबी देओल के बेटे आर्यमन, लुक्स देख फैन्स के उड़े होश!

बॉबी देओल के बेटे आर्यमन लुक्स के मामले में बॉलीवुड के दूसरे स्टारकिड्स को तगड़ी टक्कर देते हैं. आर्यमन 20 के हैं और उन पर अभी से ही देश की करोड़ों लड़कियां फिदा हैं.

फिल्म इंडस्ट्री में देओल परिवार काफी मशहूर है और इनका एक अलग ही रुतबा है. इस खानदान की तीसरी पीढ़ी के तौर पर धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल की एंट्री कुछ समय पहले फिल्मों में हो चुकी है. वहीं अब सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर भी फिल्मों में आने की तैयारी कर रहे हैं. फैन्स अब तक सनी देओल के दोनों बेटों को देख चुके हैं और उन पर जमकर प्यार भी लुटा चुके हैं. लेकिन आज के इस पोस्ट में हम आपकी मुलाकात बॉबी देओल के बेटे आर्यमन देओल से करवाने जा रहे हैं. 

बॉबी देओल आए दिन अपने बेटे आर्यमन के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जिन्हें कि उनके चाहने वाले भी बेहद पसंद करते हैं. ऐसे में कुछ समय पहले बॉबी देओल ने बेटे आर्यमन के जन्मदिन पर उनकी कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. इन फोटोज को शेयर करते हुए बॉबी ने कहा था कि आर्यमन उनके एंजेल हैं. इन तस्वीरों में आर्यमन अपने पिता को गले लगाए हुए दिखाई दिए थे. बॉबी के बेटे आर्यमन की तस्वीरों को देखने के बाद फैन्स भी उन पर फिदा हो गए थे. वे उन्हें ‘नेशनल क्रश’ तक बताने लगे थे.

जैसा कि आप देख सकते हैं बॉबी देओल के बेटे आर्यमन दिखने में बिलकुल अपने पिता और दादा की तरह हैंडसम हैं. आर्यमन फिल्मों में कब आएंगे फिलहाल इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता. बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आर्यमन अभी अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रहे हैं और उनका फिलहाल फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.