देश

ED के सामने कल पेश होंगे राहुल गांधी, कांग्रेस ने बनाई देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन की योजना

कांग्रेस नेता मनिकम टैगोर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा “विपक्ष की आवाज को चुप कराने” के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों के “दुरुपयोग” के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता देश भर में जांच एजेंसी के 25 कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूछताछ के लिए कल यानी 13 जून के दिन प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होंगे. कांग्रेस नेता मनिकम टैगोर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा “विपक्ष की आवाज को चुप कराने” के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों के “दुरुपयोग” के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता देश भर में जांच एजेंसी के 25 कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

कांग्रेस नेता का बयान

उन्होंने कहा, “देश भर में विपक्षी दलों के नेताओं पर छापे मारे जा रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. कांग्रेस राजनीतिक प्रतिशोध के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सरकार के खिलाफ विरोध करेगी.”

रिपोर्ट के अनुसार, मनिकम टैगोर ने बातचीत के दौरान कहा कि राहुल गांधी एक ईमानदार नेता हैं, सरकार जिस तरह से एजेंसी का मिसयूज कर रही है, उसी का विरोध जताने के लिए ईडी दफ्तर तक मार्च किया जाएगा. ईडी और सीबीआई बीजेपी के प्रमुख की तरह काम कर रहे हैं. यह लोग नोटिस निकाल देते हैं और अधिकारी को एमएलए का टिकट देते हैं जो यह सारे काम करते रहते हैं. लेकिन फिर भी विरोध करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है.

गलत आरोप लगाया गया है: मनिकम टैगोर

उन्होंने आगे कहा,  नेशनल हेराल्ड मामले में पैसे गबन के मामले पर गलत आरोप लगाया गया. जो सोची समझी रणनीति है. नेशनल हेराल्ड जवाहरलाल नेहरू ने शुरू करवाया था, जो नष्ट हो चुका था. उसके पत्रकार और कर्मचारी को सैलरी नहीं दिया जा रहा था इसलिए कांग्रेस ने इंस्टॉलमेंट में पैसा दिया वह कांग्रेस का पैसा था ताकि उनका घर चलना चाहिए और वीआरएस भी दिया. उसके लिए यह लोग पार्टी के ऊपर आरोप लगा रहे हैं. यह एक नॉनप्रॉफिट कंपनी है यह लोग राहुल गांधी पर आरोप लगा रहे हैं.

कांग्रेस नेता आगे कहती है कि,कांग्रेस पार्टी ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग के खिलाफ है. इस बार वह किसी के खिलाफ जाएंगे तो हम उसका विरोध करेंगे अब राहुल गांधी और सोनिया जी के ऊपर एक फेक बोगस केस करवा कर रहे है. सारे विपक्षी पार्टियों के खिलाफ कुछ ऐसा ही कर रहे हैं इनकी आदत हो गई है.

गलत काम के खिलाफ विरोध करना चाहिए हम लोकतांत्रिक तरीके से सत्याग्रह करके किसी चीज का विरोध कर रहे हैं और डट के करेंगे. 13 तारीख को राहुल गांधी जी ईडी जा रहे हैं वह कानून को मानने वाले नागरिक हैं हम एमपी हैं हम उनके साथ जाएंगे यह हमारे अधिकार है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.