पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या के अफवाह के बीच, इस्लामाबाद में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसके साथ ही सभी प्रकार की सभाओं पर प्रतिबंध लगाते हुए इस्लामाबाद में धारा 144 लागू कर दी गई है।

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या की साजिश रचने की अफवाहों के बीच इस्लामाबाद पुलिस विभाग ने शहर के बानी गाला से सटे इलाकों में सुरक्षा मुस्तैद कर एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा है. इस्लामाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि शहर में पहले ही धारा 144 को लागू कर दिया गया है और साथ ही सभाओं पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. इस्लामाबाद पुलिस ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी.
इस्लामाबाद पुलिस ने अपने ट्वीट में कहा पाकिस्तान PTI के अध्यक्ष इमरान खान के बानी गाला में संभावित आगमन के मद्देनजर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और साथ ही हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. हालांकि, इस्लामाबाद पुलिस को इमरान की टीम की ओर से वापसी की कोई पुष्ट खबर नहीं मिली है. इस्लामाबाद पुलिस के अनुसार, सुरक्षा प्रभाग ने बानी गाला में विशेष सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं. इस्लामाबाद में फिलहाल धारा 144 लागू है और किसी भी सभा की इजाजत नहीं है.
पुलिस ने कहा, “कानून के मुताबिक इमरान खान को पूरी सुरक्षा मुहैया कराएगी और इमरान खान की सुरक्षा टीमों से भी पारस्परिक सहयोग की उम्मीद है. ” वहीं इमरान खान के भतीजे हसन नियाजी ने कहा कि अगर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख को कुछ होता है, तो इसे पाकिस्तान पर हमला माना जाएगा. ऐसा करने वाले को बहुत पछतावा होगा. “फवाद चौधरी ने पहले कहा था कि पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान रविवार को इस्लामाबाद आ रहे हैं.
इमरान खान पर हमला, पाकिस्तान पर हमला
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के भतीजे हसन नियाजी ने कहा है कि हमारे नेता इमरान खान को कुछ होता है तो, इसे पाकिस्तान पर हमला माना जाएगा। इसकी प्रतिक्रिया आक्रामक होगी, जिसके बाद हैंडलर भी पछताएंगे।
हत्या की साजिश
इस अफवाह से पहले फवाद चौधरी ने बताया कि पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान रविवार को इस्लामाबाद आ रहे हैं। वहीं इससे पहले अप्रैल में हमें देश की प्रतिभूति एजेंसियों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की साजिश के बारे में बताया है।
जब अल्लाह चाहेगा तब आएगी मौत
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता फैसल वावड़ा ने दावा किया है कि देश को बेचने से इनकार करने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की साजिश रची गई थी। उन्होंने बताया है कि इमरान खान को रैली के दौरान बुलेटप्रूप चश्मे पहनने की सलाह दी गई है, लेकिन हमेशा की तरह उन्होंने कहा कि मेरी मौत तब आएगी जब अल्लाह चाहेगा। वहीं पाकिस्तानी अखबार डान के अनुसार इन खबरों के आने के बाद सरकार के फैसले के मुताबिक प्रधानमंत्री की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।