दिशा पटानी भी इंटरनेट पर अपने वर्कआउट रिजीम वीडियो शेयर कर अपने फैंस को फिट और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करती रहती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दिशा आए दिन इंटरनेट अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। उनके फैंस भी बेसब्री से उनकी तस्वीरों और वीडियोज का इंतजार करते हैं। आए दिन अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक बार फिर अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते सुर्खियों में हैं।
हाल ही में दिशा पटानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट वीडियो शेयर की हैं। जिसमें उन्हें रेड आउटफिट में देखा जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने गोल्डन कलर के इयररिंग्स भी पहने हैं। दिशा ने अपने कंप्लीट लुक के लिए बोल्ड मेकअप किया है और बालों को खुला रखा है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पटानी इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। एक्ट्रेस को जल्द ही ‘एक विलेन 2’ में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और तारा सुतारिया के साथ देखा जाएगा। इसी के साथ ही वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘योद्धा’ में भी नजर आएंगी। इसके अलावा दिशा प्रोजेक्ट के (K) में प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगी।