यह मामला वर्ष 2019 में दर्ज किया गया था, लेकिन सुनवाई में देरी हुई, जिसके कारण कोरोनावायरस महामारी को जिम्मेदार ठहराया गया है। जब यह मामला सामने आया तो सोनाक्षी ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया था.

धोखाधड़ी के मामले में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कटघर थाने में सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था. अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को जारी जमानती वारंट पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। इसके अलावा अन्य आरोपित इवेंट मैनेजर अभिषेक आदि पर जमानती वारंट जारी रहेगा। इस पूरे मामले की अगली सुनवाई जुलाई के अंतिम सप्ताह में हाईकोर्ट में होगी। मुरादाबाद स्थित कार्यक्रम आयोजक द्वारा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और अन्य आरोपियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था, लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद उन्हें बड़ी राहत मिली।
जानिए क्या था पूरा मामला?
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा द्वारा दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सोनाक्षी सिन्हा पहुंचनी थीं, लेकिन प्रमोद शर्मा का आरोप है कि सोनाक्षी सिन्हा ने पैसे लेकर भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया. सोनाक्षी सिन्हा के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने से प्रमोद शर्मा को आर्थिक नुकसान हुआ। इसके बाद आयोजक प्रमोद शर्मा ने सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच लोगों के खिलाफ कोर्ट रूम में शिकायत दी। इस पूरे प्रकरण में 22 फरवरी 2019 को मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है. इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद अब सोनाक्षी सिन्हा को इस पूरे मामले में जुलाई के अंत तक हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है.
कोरोना संक्रमण के कारण सुनवाई में देरी
पूरे मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सीमा रस्तोगी की अदालत में हुई, जिसके बाद अदालत ने पिछली तारीख को अनुपस्थित रहने के मद्देनजर सुनक्षी और अन्य के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था. वारंट को लेकर मुरादाबाद से लेकर मुंबई तक अफरातफरी का माहौल रहा। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की। इतना ही नहीं यह मामला साल 2019 में दर्ज किया गया था, लेकिन सुनवाई में देरी हुई, जिसके कारण कोरोनावायरस महामारी को जिम्मेदार ठहराया गया है। फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा की बात करें तो वह बहुत जल्द काकुड़ा नाम की एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ रितेश देशमुख और साकिल सलीम भी नजर आने वाले हैं. इसके अलावा फिल्म डबल एक्सएल भी सोनाक्षी की लिस्ट में है, जिसमें हुमा कुरैशी भी अहम भूमिका में हैं।