पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 2,340 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ कोरोना वायरस के 20 मरीजों की मृत्यु हो गई. देश में कोरोना के एक्टिव मामलों में भी लगातार तेजी आ रही है.

भारत में एक दिन में कोरोना के 2,340 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,58,087 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 17,883 पर पहुंच गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना से 19 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,24,630 हो गई है. मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 17,883 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.04% है.
संख्या में 185 की बढ़ोतरी दर्ज
पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 185 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74% है. अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 0.64 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.61% है. कोरोना का पता लगाने के लिए अब तक 85.04 करोड़ नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से पिछले 24 घंटे में 3,63,883 नमूनों की जांच की गई. देश में अभी तक कुल 4,26,15,574 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22% है.
क्या है रिकवरी रेट
मिनिस्ट्री ने कहा कि एक्टिव मामलों में कुल वायरस का 0.04 फीसदी है. जबकि देश की कोरोना वायरस की रिकवरी रेट 98.74 फीसदी दर्ज की गई थी.
पिछले 24 घंटे की अवधि में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में 185 मामलों की वृद्धि हुई आई है. हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार, डेली पॉजिटिविटी रेट 0.64 फीसदी और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.61 फीसदी हो गई.