आज की ताजा खबर देश

बड़ी खबर! गैस सिलेंडर 1 जून से इतने रुपये बढ़ जाएगी कीमत

इस महीने से इन नए वित्तीय नियमों का असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।

भारत में इन दिनों महंगाई आम लोगों की जेब का दुश्मन बनी हुई है, जिसका नतीजा कि पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ एलपीजी सिलेंडर और खाद्य पदार्थों की कीमतें भी सातवें आसमान पर हैं। खाद्य पदार्थ और रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बेलगाम होने से रसोई का बजट भी बिगड़ा हुआ चल रहा है।

इस बीच अगर आप एलपीजी सिलेंडर के खरीदार हैं तो फिर यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की साबित होने जा रही है। एलपीजी सिलेंडर की खरीदारी बस दो दिन में ही कर लें, क्योंकि अब जल्द ही इसके दाम में बढ़ोतरी होने जा रही है। बताया जा रहा है कि 1 जून से फिर रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ जाएंगी, जिससे आपकी जेब पर वित्तीय भार बढ़ जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, प्रति सिलेंडर पर 50 रुपये बढने का अनुमान बताया जा रहा है। इससे पहले में मई में भी गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा देखने को मिला था।

पहले बढ़े थे इतने रुपये दाम : घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी 7 मई को हुई थी, जिसके बाद ग्राहकों को बड़ा झटका लगा था। तेल कंपनियों के इस फैसले के बाद अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दिल्ली में दाम 999.50 रुपये हो गए थे. यहां चर्चा कर दें कि मार्च 2022 में भी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की वृद्धि तेल कंपनियों ने की थी जिससे लोगों को निराशा हाथ लगी थी।

निर्मला सीतारमण न दिया यह बड़ा बयान : जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब एलपीजी सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार की ओर से दी जाएगी। एक साल में 12 सिलेंडर पर यह सब्सिडी मिलेगी। यह सब्सिडी उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए ही होगी। देश में 9 करोड़ से अधिक महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत फ्री में एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन दिया गया था।

Avatar

Harshita Ahuja

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.