एमजी नई ईवी एसयूवी कार तैयार कर रही है. भारत में इस कार का मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी से होगा। साथ ही इसमें कई सारे फीचर देखने को मिलेंगे।

भारतीय ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रिक कार के सेगमेंट में टाटा नंबर-1 और एमजी ब्रांड दूसरे नंबर पर मौजूद है। अब टाटा की लोकप्रियता में सेंध लगाने के लिए एमजी अपनी नई ईवी कार को अफोर्डेबल सेगमेंट में लॉन्च करने की भी योजना बना रही है। इस कार का मुकाबला नेक्सन ईवी से होगा, जो भारत में किफायती सेगमेंट की एसयूवी कार है. ब्रिटिश ऑटोमेकर ने पिछले साल एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पहले ही बता दिया है कि वह इस वित्तीय वर्ष के अंत तक तीन नई कारों को लॉन्च करेगी। पहले इन कारों को कंपनी घरेलू बाजार में पेश करेगी, उसके बाद इसे अन्य बाजारों में पेश किया जाएगा।
आगामी ईवी की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक हो सकती है, जो कि एक्स-शोरूम कीमत है। इस इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी से होगा।टाटा नेक्सन ईवी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला यात्री इलेक्ट्रिक वाहन है। पिछले साल कंपनी ने इस कार को अच्छी संख्या में यूनिट्स में बेचा है। नेक्सन की तरह ये फीचर्स एमजी मोटर्स की अपकमिंग कार में भी देखने को मिल सकते हैं.
टाटा नेक्सन ईवी ने दी दस्तक
टाटा ने हाल ही में नेक्सन ईवी मैक्स को पेश किया है। इस मैक्स वेरिएंट में 40.5kWh LiIon बैटरी पैक दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स लॉन्ग रेंज ड्राइविंग देख पाएंगे, जिसे एमजी जेडएस ईवी के पुराने वेरिएंट के करीब लाने की कोशिश की गई है।
नेक्सॉन की तुलना में नया प्लेटफॉर्म
एमजी की यह e एसयूवी कार ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी क्योंकि कंपनी इसे नेक्सन से भी ज्यादा आकर्षक बनाना चाहती है. भारत में लॉन्च होने वाली EV में कंपनी कुछ खास करने की तैयारी करेगी.
भारतीय बाजार में मौजूद है MG की नई कार
एमजी पहले से ही भारतीय कार बाजार में एमजी हेक्टर,एस्टोर, जेडएस ईवी और ग्लॉस्टर बेचती है। आगामी EV का उद्देश्य किफायती सेगमेंट में पैर जमाना है, जिसमें वर्तमान में टाटा टियागो और नेक्सन हैं, जहाँ टाटा टियागो एक कॉम्पैक्ट सेडान है, जबकि टाटा नेक्सन ईवी एक एसयूवी बॉडी कार है।