देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 16,308 है और वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,9313,41,918 पहुंच गया है

भारत में एक दिन में कोरोना के 2,685 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,50,215 हो गई है. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 16,308 पर पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह 8 बजे तक अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 33 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,24,572 हो गई है. मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मामलों की संख्या कुल मामलों का 0.04 फीसदी है, जबकि संक्रमण से मुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.75% है.
मरीजों की संख्या में 494 की वृद्धि
पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 494 की वृद्धि हुई है. मंत्रालय के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.60 फीसदी, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.54 प्रतिशत है. देश में अब तक 4,26,09,335 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं. वहीं, Corona मृत्यु दर 1.22 फीसदी है. आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में अब तक टीके की 193.13 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं.
दिल्ली का हाल
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 445 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत नही हुई है। वहीं एक दिन में 479 कोरोन संक्रमित मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 1,627 है।